
आष्टा। स्थानीय नगरपालिका द्वारा जनहित और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वार्ड क्रमांक 3 में वर्षों पुरानी और क्षतिग्रस्त हो चुकी सीसी रोड के कारण नागरिकों की हो रही असुविधा को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने इस जर्जर सड़क पर नवीन सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति देते हुए इसे अमलीजामा पहनाया है। इसी तारतम्य में आज वार्ड क्रमांक 3 में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं वार्ड पार्षद राजकुमार मालवीय द्वारा संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया।दो प्रमुख मार्गों का होगा रिन्यूअल कार्य – नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया कि यह सीसी रोड वर्षों पूर्व बनी थी जो अब कई स्थानों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी,

जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की सुगमता के लिए नपा द्वारा त्वरित निर्णय लेकर इसके नवीनीकरण का कार्य शुरू कराया गया है। उक्त सीसी रोड़ मीरपुरा कॉलोनी में लीलाधर सालमी के मकान से लेकर कुंडीपुरा तक एवं शेखपुरा गेट क्रमांक 1 से लेकर प्यारे पटेल के मकान तक बनेगी। इस अवसर पर अमरसिंह घनघोर, सिद्धनाथ मालवीय, भैरूसिंह घनघोर, तौफीक खां, ओमप्रकाश मालवीय, कैलाश मालवीय, सलमान खान, राहुल नामदेव, रिंकू अंसारी, अखलेश पंडिया, रईस मिर्जा, राहुल डिगलोदिया एवं राजेश बैरागी सहित अनेक वार्डवासी मौजूद थे। सभी ने इस विकास कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए नगरपालिका परिषद का आभार जताया।

मेंष:-* आज आपकी प्रतिष्ठा व ख्याति में वृद्धि होगी।लाभ के साधन बढेंगे व धन की प्राप्ति विशेष रूप से होगी।मकान भूमि के कार्य मे कुछ विघ्न बन सकते है।
उपाय:- सत्यदेव की कथा का पाठ करें
**वृष:-* आज कार्य मे असफलता मन दुखी करेगी।सन्तान चिंता बन सकती है।शत्रुओं से सावधान रहें।वस्तु खरीदी हो सकती है।सट्टे के कार्य से दूर रहे।
उपाय:- किन्नर को मिष्ठान दे

*मिथुन:-* आज राज्य कार्य का योग है नौकरीं बालो को स्थांतरण से लाभ होगा।पारिवारिक सुख समृद्धि बढ़ेगी।शिक्षाक्षेत्र में सफलता रहेगी।आज कार्य को टाले नही।
उपाय:- मिट्टी के कलश में जल भरकर मंदिर में दें
**कर्क:-** आज महत्वपूर्ण विषय को लेकर कोई योजना पर विचार विमर्श सफलतम रहेगा।ज्वैलरी व वस्त्रों की खरीद होंगी।मांगलिक आयोजन में शिरकत कर सकते है।
उपाय:- देवी मंदिर में साड़ी दान करें

*सिंह:-* आज सुखद आनंद का योग है।मंदिर,धर्मशाला अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धन व श्रम दे सकते है।शत्रुभय दूर होगा।कारखाने के कार्य में उन्नति रहेगी।
उपाय:- सूर्य यंत्र की पूजा करें
**कन्या:-* आज मानसिक अशांति पैदा होगी।नकारात्मक बाते ज्यादा सुनने को मिलेगी।धैर्य की सीमा टूटने से भाषा मे निम्नता रह सकती है।मित्र सहयोग रहेगा।
उपाय:- मोर पंख पॉकेट में रखें

**तुला:-* आज भाग्य सम्बन्धी कार्यो में सफलता मिलेगी।।धन का क्षेत्र मजबूत रहेगा।पितृ पक्ष से विशेष मदद मिलेगी। रत्न खरीदी हो सकती है।लम्बी यात्र का योग बन सकता है।
उपाय:- मछलियों को दाना डालें
**वृश्चिक* आज रोजगार प्राप्त होने की अच्छी स्तिथि का निर्माण होगा और जो रोजगार में है उनको आय वृद्धि सम्भव है।धार्मिक कार्य का आनंद लेंगे।
उपाय:- मां सरस्वती को हलवे का भोग लगाए

*धनु:-* आज गलत लोगो से सावधान रहें।अपनी महत्वपूर्ण बातें गुप्त रखकर आगे बढे कार्यसिद्धि बनेगी।पीली वस्तु या वस्त्र का उपयोग कर किसी कार्य को प्रारंभ हितकर रहेगा।
उपाय:- अखंड चावल श्री गणेश जी को अर्पण करें
*मकर:-* आज निर्णय में थोड़ी सी भी त्रुटि बड़ा नुकसान दे सकती है,होशियार रहने की जरूरत है। आज उधार लेने देने से बचे।पत्नी स्वस्थ्यय पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- बरगद के वृक्ष की 7 परिक्रमा करें

*कुम्भ:-* आज सुखद समाचार से दिन की शुरुआत बनेगी। किसी परियोजना का कार्य आपको मिल सकता है।इन्वेस्टमेंट धन वृद्धिकारक होगा।पैरों में दर्द परेशानी दे सकता है।
उपाय:- तुलसी के पौधे की पूजा करें
**मीन:-* आज अनजान व्यक्ति की मुलाकात से रहस्यमय बाते पता चल सकती है जो भविष्य के निर्णय में आपको हेल्प करेगी।भाई बन्धुओ का सहयोग लाभकारी होगा।
उपाय:- गुड कृष्ण मंदिर में अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
