महेश जयंती पर माहेश्वरी समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल ने पुष्प वर्षा और दुपट्टों से किया जोरदार स्वागत

आष्टा। नगर में महेश जयंती का पावन पर्व स्थानीय माहेश्वरी समाज द्वारा अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर समाजजनों द्वारा एक विशाल और आकर्षक चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। यह भव्य चल समारोह नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ा, जिसका जगह-जगह मंच बनाकर नगरवासियों और विभिन्न संगठनों द्वारा आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया। भजनों की धुन और भगवान महेश के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

कॉलोनी चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत – चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए स्थानीय कॉलोनी चौराहा पहुंचा, यहा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा अपनी टीम के साथ चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। श्री मेवाड़ा ने चल समारोह में शामिल माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संतोष झंवर, धीरज धारवां एडवोकेट, नितीन धारवां, विकास बजाज, महेश राठी सहित माहेश्वरी महिला संगठन की पदाधिकारियों और महिला शक्ति का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्षद रवि शर्मा, आनंद गोस्वामी, रोहित तौमर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

*मेंष:-* आज का दिन उत्तरोत्तर प्रगति व यश का है।परिवार में स्वजनों से सम्बंध उत्तम होगा।आर्थिक स्तिथि मजबूर रहेगी।स्त्री,सन्तान से सहयोग मिलेगा।विद्यार्थी वर्ग सफल होंगे।लड़ाई झगड़े से बचे
उपाय:-आज दूध का दान करना उत्तम है।

**वृष:-* आज का दिन आपको मिश्रित प्रकृति का रहेगा।माता-पिता,कारोबार,नौकरीं के लिये समय अनुकूल रहेगा,पर सामाजिक वर्चस्व को लेकर मन में  भय,संशय व दुविधाएँ रहेगी।चोट लगने का योग भी बन रहा है।राजनेताओ को असफलता रह सकता है।
उपाय:-श्रीफल का दान करे।

*मिथुन:-* आज शुभ संकेत से दिन प्रारम्भ होगा,पर अचानक अपने निकटम की दुःखद खबर से आपका मन व्यथित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर मन मे असंतोष  होगा।तनाव तंगाई से कष्ट बन सकता है।
उपाय:-आज शक्कर का दान उत्तम रहेगा।

**कर्क:-** आज सुबहा से मन कुछ विचलित होगा।तनाव महसूस करेंगे पर सम्पत्ति की हिसाब से बढ़ोतरी मिलेगी।आर्थिक स्तिथि में सुधार के अवसर बनेंगे।सर्विस बाले को कुछ कष्ट हो सकता है।धन खर्च अधिक रहेगा।
उपाय:-हरि इलाइची का दान शुभकारी रहेगा।

*सिंह:-* आज आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है।पुरे विश्वास व परिश्रम से कार्य करे यश व धन की प्राप्ति होगी।परिवार में मांगलिक कार्य की योजना पर चर्चा होगी।शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे।नवीन वस्तु खरीदी के योग है।
उपाय:-आज गुड़ का दान करे।

**कन्या:-* आज विवादों के हल निकलने का दिन है।व्यापार,नौकरीं व अन्य कार्यो में विलम्बित विवाद दूर होंगे।स्वास्थ भी अनुकूल रहेगा।बिगड़े कार्य बनेंगे।राजनेताओं, सामाजिक लोगो के लिये समय सामान्य है।
उपाय:-आज मिष्ठान का दान करे ।

**तुला:-* आज प्रातः मन प्रसन्न होगा पर तृतीय पहर बाद समय संकटपूर्ण हो सकता है।आपको चिंता नही चिंतन की जरूरत है तभी कार्यो में आरही रुकावटो से लड़ सकेंगे। किसान, श्रमिक व विद्यार्थी तंगी में रह सकते है।स्वास्थ नरम गरम होगा।
उपाय:-फल का दान आज उत्तम है।

*वृश्चिक:-* आज उतार चढ़ाव का दिन है।लेनदेन का कार्य सफल होगा पर किसी पर भरोसा न करे हानि भी हो सकती है।आप कार्यो में राहत महसूस करेंगे। परिवार में देव मङ्गल आराधना हो सकती है।मित्र विरोधी हो सकते है।
उपाय:-चावल का दान करे अनुकूलता प्राप्त होंगी।

*धनु:-* आज आप कार्य क्षेत्र में राहत का अनुभव करेंगे।सभी स्तरों पर आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे।जमीन जायदाद में लाभ सम्भव होगा।परिवार में शुभ कार्य होंगे।गुरु से मिलन हो सकता है जो विद्यार्थी सफल रहेंगे।
उपाय:-पंचमेवे का दान आज करे उत्तम होगा।

*मकर:-* आज वर्तमान समय लाभ दायक होगा।प्रगति के अवसर बनेंगे।कार्य स्थान बदलाव से लाभ होगा।धन चोरी से कुछ हानि सम्भव है।विद्यार्थियों को मध्यम परिश्रम से ही लाभ मिलेगा।शेयर बाजार में लाभ सम्भव है।
उपाय:-आज लौंग का दान करे शुभ होगा।

*कुम्भ:-* आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा कुछ प्रतिकूल कार्यो को आप अनुकूल बनाने में सफल रहेंगे।अर्थ का अपव्यय रहेगा।साझेदारी में आपके हिस्से में षड्यंत्र के चलते नुकसान होगा।शरीर पीड़ा हो सकती है।संतान की चिन्ता रहेगी।
उपाय:-आज मिश्री का दान करे अनुकलता प्राप्त होगी।

**मीन:-* आज चिंता करने की कोई बात नही आय के साधनों में नवीन स्त्रोत्र बनेंगे।राजकीय मुकदमो में सफलता मिलेगी।बैंकिंग अदायगी में कमी होंगी।लम्बे प्रवास के योग है जो भविष्य की राह मजबूत करेंगे।वाहन का उपयोग सावधानी से करे।
उपाय:-फल का दान आज उत्तम है।

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top