16,जून,2026,मंगलवार मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तिथि प्रतिपदा/द्वितीया प्रातः  रहेगी।नक्षत्र आर्द्रा संध्या 04.13 तक रहेगा। चन्द्र:- मिथुन का चंद्र रहेगा। दिशाशूल उत्तर में

*मेंष:-* आज का दिन कार्यप्रगति,यश,सफलता सूचक है।प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी होगी। समय अनुकूल होगा और धन लाभ प्राप्त होगा।भय,संशय से मुक्ति मिलेगी।भाई बंधुओ का सहयोग उत्तम रहेगा।
उपाय: चांदी की धातु पॉकेट पर रखें

**वृष:-* आज आपकी इच्छाओं को स्वीकार किया जायेगा और वो पूर्ण भी होगी।विवाह योग युवक-युवती के विवाह प्रस्ताव में तेजी आयेगी।भाग्य व दाम्पत्य दोनों अनुकूल रहेंगे।विद्यार्थियों के लिये समय मध्यम है।
  उपाय:-अंजीर छोटी कन्याओं को दे

*मिथुन:-* आज आपको नवीन साझेदारी के योग बन रहे है जो भविष्य में लाभ देंगी।परिवार व पैतृक संपत्ति के सम्बंध में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।समाज सेवी व राजनीतिक लोगो को अच्छी सूचना प्राप्त होगी।रक्तचाप बन सकता है।
उपाय:-मीठी रोटी गौ माता को खिलाएं

**कर्क:-** आज पारिवारिक क्लेश बन सकता है।दुर्घटना का भय हो सकता है।मन अशांत होगा। उधारी को लेकर चिंता रह सकती। मित्र से अपमान मिल सकता है।
उपाय:-मिष्ठान श्वान को खिलाएं

*सिंह:-* आज दिन का प्रारंभ दान धर्म,अनुष्ठान से होगा।नवीन कार्य की रूपरेखा बन सकती है। आपसी सामंजस्य से कार्य पूर्ण करेंगे। मन का भाई दूर होगा। मान यश में वृद्धि होगी।
उपाय: आंवले के वृक्ष की पूजा करें

**कन्या:-* आज मन की बात करने का समय है इससेआपके मन उठ में रहे सभी संशय दूर होंगे।लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है।कोई बड़ी जबाबदारी आपको शिखर पर ले जाकर यश प्रदान करेगी।
उपाय: हल्दी का उबटन लगाएं

**तुला:-* आज श्रृंगार रस से आपके दिन की शुरूआत होगी।पत्नी की प्रसन्नता से आपको आनंद की अनुभूति प्राप्त होगी।साज सज्जा आदि पर धन खर्च होगा।नवीन वस्त्रलंकार के खरीदे के योग प्रबल है।दान,धर्म मे श्रद्धा बढ़ेगी।
उपाय: देवी मंदिर में श्रृंगार अर्पण करें

*वृश्चिक:-* आज शरीर मे चोट बन सकती है।कार्य मे अवरोधक उत्पन्न होंगे।पिता को शरीर कष्ट बन सकता है। भविष्य को लेकर भाई बना रहेगा झूठे आरोप लग सकते है।
उपाय:  काले तिल शनिदेव को अर्पण करें

Oplus_16908288

*धनु:-* आज दिन की शुरूआत में मन भयभीत सा रहेगा।सभी को शंका की दृष्टि से आप देखेंगे।दोपहर बाद मित्रो, व्यापारिक सहयोगियों व अधिकारी वर्ग से के सहयोग से आपकी दुविधा का अनंत होगा।कारोबार में नवीनता लाने के लिये कार्ययोजना पर सहमति बनेगी।तंगाई दूर होगी।हाथ मे दर्द बन सकता है।
उपाय: तांबे का कलश मंदिर में दान करें

*मकर:-* आज गुरु दर्शन व आशीष का लाभ मिल सकता है।प्रतिष्ठित एवं श्रेष्ठ लोगो का सहयोग मिलेगा।राज काज के अच्छे अवसर है।भाई बंधुओ में एकता मजबूत होगी।किसान, श्रमिक, सर्विस वाले एवं विद्यार्थी सफल रहेंगे।
उपाय: कुशा का आसान मंदिर में दान करे

*कुम्भ:-* आज भाग्यवृद्धि का दिन है।स्थाई सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी अचानक धन लाभ बनेगा।शत्रुपक्ष परास्त होंगे।आर्थिक पक्ष में संतोष रहेगा।आरोग्यता प्राप्त होगी।स्त्री व सन्तान का सुख प्राप्त होगा।कार्य के अच्छे अवसर आपको मिलने बाले है।
उपाय: शंख ब्राह्मण को दें

**मीन:-* स्वास्थ में पेट के रोग और हाजमे की समस्या बन सकती है। विध्न बाधाओं में तेजी आ सकती है।प्रॉपर्टी में।नुकसान हो सकता है।विद्यार्थियों कों परिश्रम के बाद में कुछ निराशा बन सकती है।
उपाय: तुलसी पत्र शालिग्राम पर अर्पण करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top