आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ विद्यारंभ प्रमाण पत्र एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम

आष्टा- महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 से 6 वर्ष के पंजीकृत बच्चों के लिए 24 मार्च 2026 को विद्या आरंभ प्रमाण पत्र एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गये। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों एवं अभिभावकों को आमंत्रित कर उनके माध्यम से बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कराए गए। प्रमाण पत्र 10 अंकों का रहा, जिसमें प्रारंभिक 4 अंक आंगनबाड़ी कोड, अगले 4 अंक बच्चे की आईडी तथा अंतिम 2 अंक संबंधित वर्ष को दर्शाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top