
अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई फरवरी माह में 2,45,530 रूपये कीमत की मदिरा जब्त, 95 प्रकरण कायम कर की गई कार्रवाई सीहोर, 06 अप्रैल, 2026 एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन रोक लगाने और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले की पुलिस द्वारा मार्च माह में जिले के अनेक क्षेत्रों में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए सघन चेकिंग की गई और कार्यवाहियां भी की गईं। पुलिस विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि मार्च माह में अवैध मदिरा के विरूद्ध 95 प्रकरण कायम किए गए, जिनमें 2,45,530 रूपये कीमत की 606 लीटर मदिरा जब्त की गई और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।