नवनियुक्त जिला सह कोषाध्यक्ष शिवम् सोनी का पूर्व युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक बाला जी ने किया स्वागत

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारती जनता पार्टी सीहोर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा जी द्वारा सीहोर जिला भाजपा की कार्यकारणी घोषित की गई। जिसमें जावर नगर परिषद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शिवम् सोनी को जिला सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शिवम् सोनी को जिला सह कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर युवा मोर्चा जिला पूर्व मीडिया प्रभारी अभिषेक बाला जी द्वारा राज प्रदान करने वाली देवी राजराजेश्वरी महामाई बगलामुखी माता का फोटो भेज किया ओर स्वागत किया गया। वहीं नव नियुक्त जिला सह कोषाध्यक्ष शिवम् सोनी ने ऊर्जावान जिला अध्यक्ष नरेश जी मेवाड़ा, क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर सहित सभी वरिष्ठ नेताओ का आभार व्यक्त किया ओर धन्यवाद व्यक्त किया।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुदनी श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक श्री राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्यवाही का विवरण- दिनांक 07/01/2026 को प्र.आर. 182 महेन्द्र सिंह, हमराह आर.113 अभिषेक यादव, आर.562 संतोष कुमार एवं आर.891 के साथ मुखबिर की

सूचना पर थाना रेहटी से रवाना होकर कलवाना नहर के पास पहुंचे। सामने से आ रही एक कार को रोककर चेक किया गया। मुखबिर द्वारा कार क्रमांक MP04YC 2164 की पुष्टि की गई। कार चालक ने अपना नाम सौरभ यादववंशी पिता अशोक यादववंशी उम्र 22 वर्ष निवासी डिमावर, थाना भैरूंदा, जिला सीहोर बताया तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भोलाराम यादववंशी पिता राधाकृष्ण यादववंशी उम्र 26 वर्ष निवासी डिमावर, थाना भैरूंदा, जिला सीहोर बताया। कार की तलाशी लेने पर पीछे की डिक्की में कुल 09 पेटी शराब पाई गई, जिनका विवरण

इस प्रकार है –• 06 पेटी देशी मदिरा लाल मसाला – 300 क्वार्टर (54 लीटर) • 03 पेटी ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब – 144 क्वार्टर (25 लीटर) कुल शराब – 79 लीटर 900 एमएल अनुमानित कीमत – • देशी मदिरा – ₹33,000/- • अंग्रेजी शराब – ₹24,480/- कुल कीमत – ₹57,480/- आरोपियों से शराब के परिवहन, रखने एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, जो प्रस्तुत नहीं कर सके। उक्त शराब तथा घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार क्रमांक MP04YC 2164 (अनुमानित कीमत ₹6,50,000/-) को समय 20:43 बजे पंचों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।

कुल जप्त संपत्ति की कीमत ₹7,07,480/- है। इसके बाद आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया । तत्पश्चात दोनों आरोपियों को पंचों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण – 1. सौरभ यादववंशी पिता अशोक यादववंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी डिमावर, थाना भैरूंदा, जिला सीहोर 2. भोलाराम यादववंशी पिता राधाकृष्ण यादववंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी डिमावर, थाना भैरूंदा, जिला सीहोर सराहनीय भूमिका –उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कहारे, प्र.आर. 182 महेन्द्र सिंह, आर. अभिषेक यादव, आर. संतोष कुमार एवं आर. जितेन्द्र गौर की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top