भारी बारिश के चलते नपाध्यक्ष प्रतिनिधि और एसडीएम ने किया जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण, पार्वती नदी के उफान को देख नागरिकों से की सावधानी की अपील

आष्टा। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है। इसी सिलसिले में आज नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी महेन्द्रप्रतापसिंह किरार ने संयुक्त रूप से नगर के विभिन्न संवेदनशील और जलभराव वाले क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अमले को मुस्तैद रहने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ने नगर की जीवनदायिनी मां पार्वती नदी के

तट पहुंचकर वहां के जलस्तर और उफान का जायजा भी लिया। उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में त्वरित आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की।नागरिकों से अपील सुरक्षा और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव – निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगरवासियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा आष्टा अंचल में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे नदी और नाले उफान पर हैं। आप सभी नगरवासियों से करबद्ध अपील है कि इस मौसम में अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

अनावश्यक रूप से उफनते नदी-नालों या रपटों को पार करने का जोखिम न उठाएं। जिन नागरिकों के मकान कच्चे हैं या जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है, वे समय रहते उन्हें दुरुस्त करवा लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। नगर पालिका प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने और आपकी मदद के लिए चौबीसों घंटे तैयार है।प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर – अनुविभागीय अधिकारी महेन्द्रप्रतापसिंह किरार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों को आश्वस्त किया और कहा कि प्रशासन लगातार मौसम और जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। निचले और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जलभराव की स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करने के निर्देश राजस्व और नगर पालिका की टीम को दे दिए गए हैं। सभी नागरिक धैर्य रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी की जा रही गाइडलाइंस का पालन करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत स्थानीय कंट्रोल रूम या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रामलाल पगारे, यातायात पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, रमेश यादव, फूलसिंह मालवीय, गबू प्रजापति सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।

साइबर अपराधों से बचाव हेतु सेफ क्लिक 2.0 के तहत पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम। पुलिस अधीक्षक महोदय सोनाक्षी सक्सेना सीहोर, म.प्र. के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत /एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में आज दिनांक [04/07/26] को एसडीएम कार्यालय आष्टा में “साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त तहसीलदार श्री हेमंत अग्रवाल जी एवं अन्य तहसील स्टाफ को सायबर के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम मे,

थाना प्रभारी गिरीश दुबे उपनिरीक्षक किरण सिंह राजपूत व अन्य स्टाफ द्वारा आमजन को डिजिटल ठगी के बढ़ते मामलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाना एवं “Digital Arrest”, “UPI Fraud”, “OTP Fraud”, “Loan App Fraud”, “Task/Investment Scam” जैसी ठगी के प्रति सचेत करना था। पुलिस थाना द्वारा दिए गए प्रमुख सुझाव- 1. OTP/Password/CVV किसी से शेयर न करें- बैंक/पुलिस/कूरियर वाला कभी OTP नहीं मांगता।

2. अंजान लिंक/ऐप डाउनलोड न करें- APK फाइल, AnyDesk, TeamViewer जैसी ऐप से फोन हैक हो जाता है। 3. “Digital Arrest” पूरी तरह फर्जी है- पुलिस/ED/CBI वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती। डरें नहीं, तुरंत 1930 पर कॉल करें। 4. ज्यादा मुनाफे वाले Investment/Task Fraud से बचें- “घर बैठे कमाई” वाले टेलीग्राम/व्हाट्सएप ग्रुप ठगी हैं।5. सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखें। – 2-Step Verification जरूर चालू करें।6. *साइबर ठगी होने पर तुरंत करें-

हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें – 3 घंटे के अंदर शिकायत पर पैसा वापस आने की संभावना अधिक। – http://www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। – नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दें।कार्यक्रम में उपस्थित शासकीय अधिकारी कर्मचारी ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सभी से जागरूक रहने की अपील की ।पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराध के संबंध में जागरूक रहें और कोई भी संदिग्ध कॉल/मैसेज आने पर सतर्क रहे।

सीहोर जिला पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना संक्षिप्त विवरण:- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत, भैरूंदा अनुभाग के एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में अभियान के दौरान थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं संदेह के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी शब्दर पिता हुसैन शाह निवासी गोपालपुर एवं

सद्दाम पिता बल्ला शाह निवासी अतवास थाना सतवास जिला देवास को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 02 किलों 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22000 रुपये है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ के साथ-साथ आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त 50 हजार कीमती हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल भी जप्त की गई है। आरोपीयो से कुल 72 हजार रुपये कीमत का मशरुका जप्त किया गया।

प्रकरण के दौरान आरोपियों के अन्य स्रोतों की जानकारी के लिए सद्दाम पिता बल्ला शाह निवासी अतवास जिला देवास से पूछताछ की जा रही है आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। सराहनीय कार्य :- निरी.महेन्द्र सिंह गौड़ , उपनिरीक्षक लवेश कुमार, सउनि विजय यादव, सउनि रामशंकर पर्ते , प्रआर.246 राधेश्याम चौहान,प्र. आर. 224 महेश विश्वकर्मा,आर.439 राजीव आर.285 राजेश मीणा, आर.612 आमीन शाह म. आर. 572 शोभा मेवाडा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top