आष्टा प्रेस क्लब रजिस्टर्ड के अध्यक्ष बने बाबू पांचालकार्यकारिणी का हुआ गठन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भोपाल इंदौर मार्ग पर आष्टा में ऑडी चौपाटी पर आष्टा प्रेस क्लब रजिस्टर्ड संस्था की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें अध्यक्ष बाबू पांचाल को बनाया गया साथ ही नवीन कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। बैठक में ज्योतिषाचार्य पंडित अमित तिवारी ने अध्यक्ष पद हेतु बाबू पांचाल का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन संगठन संरक्षक श्याम शर्मा सलिल,बी. एस. वर्मा, ने किया और अध्यक्ष पद पर बाबू पांचाल के नाम की सर्वसम्मति से घोषणा की गई सभी ने पांचाल का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।जिसमें महासचिव राकेश बैरागी,

oplus_0

सचिव धनंजय जाट,कोषाध्यक्ष सतीश जोशी,उपाध्यक्ष इजराइल मंसूरी,
उपाध्यक्ष कैलाश अजनोटिया,मीडिया प्रभारी अभिषेक बालाजी शर्मा, मोहित सोनी, सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र बैरागी, कार्यकारिणी सदस्यों में अंकित जैन, जितेंद्र राठौर, छोटू भाई, सादिक भाई, इस्माइल भाई, उदय सोश्रिय ,सोभाल सिंह ठाकुर, नगीन चंद जैन, कमलेश खत्री, राजेश कुमार सोलंकी,नागेंद्र ठाकुर,रोशन विश्वकर्मा शामिल है। वहीं संरक्षक अब्दुल रुउफ खान लाला,संरक्षक पण्डित अमित तिवारी, संरक्षक जहुर मंसूरी,संरक्षक श्याम शलिल शर्मा ,संरक्षक नारायण जाट,संरक्षक रूपचंद जैन,
संरक्षक मुकेश सोनी,संरक्षक आनंदीलाल सोनी,संरक्षक बी. एस. वर्मा, संरक्षक बहादुर सिंह ठाकुर, संरक्षक हरीश शर्मा, संरक्षक दिनेश माथुर आदि शामिल है।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के अंतर्गत आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 को जिले में गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 09 एवं 25 तारीख को जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सेवाएं दी जाती हैं। अभियान के तहत आज कुल 527 गर्भवती महिलाओं की

स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 176 महिलाओं को उच्च जोखिम वाली गर्भवती के रूप में चिन्हित किया गया। योजना अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जाँच, आवश्यक दवाइयाँ एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया, वहीं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल की व्यवस्था की गई। प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की जटिल स्थिति उत्पन्न होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए निःशुल्क पिकअप एवं ड्रॉप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें समय पर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह द्वारा राजस्व न्यायालय अनुविभाग बुधनी, तहसील बुधनी तथा टप्पा तहसील शाहगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में आम नागरिकों से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए

अनावश्यक विलंब को रोका जाए तथा कार्यवाही में पारदर्शिता बनाए रखी जाए। निरीक्षण के दौरान एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के अंतर्गत मतदाता सूची प्रशिक्षण संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनमैप मतदाताओं को समय पर नोटिस जारी कर दावा आपत्ति प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में मतदाताओं की पूरी मदद की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी पात्र उम्मीदवार का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top