अगर इच्छा शक्ति और लगन हो, तो घर बैठे भी आत्मनिर्भर बनकर बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं- दीपा श्रीवास्तव

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अगर इच्छा शक्ति और लगन हो, तो घर बैठे भी आत्मनिर्भर बनकर बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं। उक्त विचार कन्यादान फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में कन्यादान फाउंडेशन की बिजनेस हेड दीपा श्रीवास्तव ने व्यक्त करते हुए आगे कहा कि कन्यादान फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो स्वास्थय शिविर आयोजित कर महिलाओ को कन्यादान फाउंडेशन के मायजो कन्या बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन के माध्यम से बच्चेदानी की

कैंसर से बचाव रोकथाम के प्रति जागरूक कर कैंसर जैसी गंभीर जानलेवा बीमारी से बचने के उपाय से अवगत करवाती हैं। साथ ही महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। इसी उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कन्यादान फाउंडेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए लकी ड्रॉ कूपन ऑफर के माध्यम से सीहोर की श्रीमती मंजू गहलोत जी विजेता घोषित हुई हैं। अपने उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के आधार पर उन्होंने यह ऑफर क्वालीफाई किया जिसके अंतर्गत संस्था द्वारा उन्हें होंडा स्कूटी भेंट की गई। स्कूटी कन्यादान फाउंडेशन के संस्थापक ऋषि सरदाना सर द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए भेंट की गई।

कन्यादान फाउंडेशनन कार्यक्रम में संस्था की टीम ने उपस्थित होकर मंजू गेहलोत जी को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। संस्था की बिजनेस हेड एवं लीडर्स टीम द्वारा इस कार्यक्रम में उपस्थित बिजनेस हेड दीपा श्रीवास्तव, सीनियर टीम लीडर देवयानी सक्सेना, टीम लीडर सुषमा परमार, टीम लीडर नेहा राजवैध, रुपाली सक्सेना, ट्रैनर प्रिया पाटीदार, सोशल अवेयरनेस निर्मला शर्मा, शिवानी, तोमर, ज्योति मालवीय, बबीता यादव तथा अन्य बहने भी अलग-अलग स्थानों से पहुँचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनीं उनके द्वारा भी मंजू जी को बधाई शुभकामनाये प्रेषित की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top