

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के तहत जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिले में 19 दिसंबर को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 396 बच्चों तथा

एक वर्ष से अधिक आयु के 170 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 64 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर बच्चों के टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के तहत सीहोर में संचालित हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रिकल एवं हेल्थकेयर कौशल्य विकास प्रशिक्षण केंद्र पर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं

ऑफर लेटर प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया और सेंटर का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में आईटीसी स्टेट टीम के श्री मनीष बक्शी द्वारा आईटीसी द्वारा सीहोर जिले में संचालित बहुउद्देशीय सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ स्टूडेंट्स ने कार्यक्रम में अपने कार्य अनुभव भी सांझा किए। इस अवसर पर श्री ओपी कुशवाह, श्री राजेश परमार सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- सीएम राइस स्कूल बिलकिसगंज में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीहोर द्वारा ग्राहक जागरूकता और सायबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रांतीय कोषाध्यक्ष दीपक बाबू श्रीवास्तव द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की स्थापना एवम ग्राहक प्रबोधन के बारे में बताया गया एवम

अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिवप्रसाद दलोद्रीया द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा किए जाने वाले कार्य, अशुद्ध खाद्य पदार्थ में मिलावट की जांच कैसे की जाए, धोखाधड़ी, सायबर अपराध के सम्बंध में जानकारी दी गई। जिला उपभोकता आयोग की सदस्य श्रीमती पूजा खनूजा द्वारा ग्राहक के साथ होने वाली धोखाधडी व सेवा में कमी पर उपभोक्ता आयोग में कैसे प्रकरण दर्ज कराए

संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया गया कार्यक्रम में सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य पवन शर्मा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला उपाध्यक्ष मनीष राठौर, विधि आयाम जिला प्रमुख अधिवक्ता मानसिंह सेन, सह सचिव जितेंद्र परमार महिला आयाम जिला प्रमुख श्रीमती उमा पालीवाल, नगर कार्यकारिणी से श्रीमती उर्मिला परमार, पर्यावरण आयाम सह जिला प्रमुख नीरज सिंह राजपूत सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।


