

एस.बी.एस. कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने एवं उनमें सामाजिक जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला, कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से एडिक्शन के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, नशे से दूर रहने का संदेश (Say No to Drugs),

ग्रीन इंडिया–क्लीन इंडिया, ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक विषयों को आकर्षक कलाकृतियों के रूप में प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति से यह संदेश दिया कि रंगोली केवल रंगों का संगम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और देशभक्ति की भावना जगाने का एक सशक्त माध्यम भी है। प्रत्येक रंगोली में विद्यार्थियों की मेहनत, कल्पनाशीलता और

संदेश देने की अनूठी कला स्पष्ट रूप से दिखाई दी।इस अवसर पर विद्यालय संचालक श्री भोलू सिंह ठाकुर, सह-संचालक श्री जीवन सिंह ठाकुर एवं प्राचार्य श्रीमती रीना ठाकुर द्वारा सभी रंगोलियों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट कलाकृतियों के आधार पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं

रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, जागरूकता एवं सकारात्मक विचारों का संचार करती हैं।रंगों से सजी कलाकृतियाँ, विचारों से सजा समाज और प्रतिभा से रोशन होता भविष्य — यही इस प्रतियोगिता का वास्तविक उद्देश्य रहा। S.B.S. FAMILYशिक्षा के साथ संस्कार, प्रतिभा के साथ नवाचार।


