DIG देहात रेंज भोपाल द्वारा जिले के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में थाना इछावर का निरीक्षण कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

23.05.2026 जिले के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में DIG देहात रेंज भोपाल द्वारा थाना इछावर का निरीक्षण कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश। श्री राजेश सिंह चंदेल पुलिस उप महानिरीक्षक देहात रेंज, भोपाल ने जिले के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में थाना इछावर का निरीक्षण किया । थाना इछावर के वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत, एसडीओपी भेरूंदा श्री रोशन कुमार जैन, थाना प्रभारी इछावर निरीक्षक पंकज वाडेकर सहित थाने में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

निरीक्षण के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल ने थाना प्रभारी इछावर एवं उपस्थित स्टाफ को निम्नलिखित निर्देश दिए गए :-मुख्य निर्देश✅*लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण*थाने में लंबित अपराधों, विशेषकर गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों एवं मर्ग प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। ✅*सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण*सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से लेकर शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के साथ त्वरित निराकरण किया जाए। ✅*प्रभावी गश्त एवं कानून व्यवस्था*क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

गुंडे-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। ✅*अभिलेखों का संधारण*अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका इत्यादि सभी महत्वपूर्ण अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रखे जाएं। ✅*मालखाने का उचित प्रबंधन*जप्ती के सामान एवं वाहनों का सुरक्षित रख-रखाव किया जाए तथा न्यायालय से निराकृत सामग्री का नियमानुसार निराकरण कराया जाए। ✅*फरियादियों से सद्व्यवहार*थाने पर आने वाले फरियादियों एवं आमजनों के साथ शालीनता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित विधिक निराकरण किया जाए। ✅*थाना परिसर की स्वच्छता, भवन की स्थिति:-*थाना भवन स्थिति का जायजा लिया तथा थाना परिसर, हवालात की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top