धनंजय जाट/आष्टा। मध्यप्रदेश में होने वाले एक लोकसभा एवं तीन विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मप्र भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रभारियों की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने आज लोकसभा एवं विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रभारियों के नामों की घोषणा की।

इसमें मोर्चे ने मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा नेत्री श्रीमती नवदीप कौर को जोबट विधानसभा उपचुनाव का प्रभारी घोषित किया है।

श्रीमती नवदीप कौर को जोबट विधानसभा उपचुनाव का प्रभारी घोषित होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी एवं

आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जोबट विधानसभा के उपचुनाव में वे पूरी टीम के साथ महिलाओं के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां, महिलाओं बालिकाओं के लिये चल रही योजनाओं को महिलाओं को बताकर और जोबट के मतदाताओं के द्वारा इस उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करा कर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

श्रीमति नवदीप कोर को मिली इस जिम्मेदारी पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक रघुनाथसिंह मालवीय सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!