आष्टा। भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलंदशहर यूपी के सांसद अनुसूचित जाति मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रभारी भोलासिंह जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। 

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश जाटव ने की। बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, मध्य प्रदेश के सह प्रभारी सुनील सूद,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  पंकज जोशी की उपस्थिति में मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारियों की उक्त बैठक संपन्न हुई।

सम्पन्न बैठक में आगामी 3 महीने की कार्य योजना पर विशेष चर्चा की गई एवं सेवा ही संगठन कार्यक्रम को लेकर आयोजित सभी कार्यक्रमो में मोर्चे के सभी कार्यकर्ता अवश्य रूप से शामिल होवे।

मोर्चे के मध्य प्रदेश प्रभारी श्री भोला सिंह जी के प्रथम भोपाल आगमन पर झीलों की नगरी भोपाल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना ने स्वागत किया एवं सौजन्य भेंट कर सीहोर जिला बैठक में उपस्थित होने का न्योता दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!