आष्टा नगर में यूथ कांग्रेस एवं NSUI के संयुक्त तत्वावधान में निकाला मशाल जुलूस

आष्टा में यूथ कांग्रेस एवं NSUI द्वारा NEET पेपर लीक के विरोध में मशाल जुलूस। देशभर में चर्चित NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर लगातार छात्रों और युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज आष्टा नगर में यूथ कांग्रेस एवं NSUI के संयुक्त तत्वावधान में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार एवं शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। मिशाल जुलूस में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं छात्र शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मशाल और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशभर के 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम और संघर्ष के साथ परीक्षा की तैयारी की थी तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने संजोए थे, लेकिन भ्रष्टाचार और पेपर लीक माफियाओं ने उन सपनों को तोड़ने का काम किया है। इस घटना ने लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका दिया है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। युथ कांग्रेस एवं NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का भरोसा टूट रहा है और मेहनती विद्यार्थियों के साथ अन्याय हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही सरकार से मांग की गई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कानून एवं प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। मिशाल जुलूस में मुख्य रूप से अखिलेश राजपूत, अन्वेष पटेल, राहुल पटारिया, विजय सोलंकी, आशुतोष नामदेव, निखिल कुशवाहा, देवराज मालवीय, देवेंद्र राजपूत, यशवंत मालवीय, सचिन भीष्म, निखिल कुशवाह, कीर्तन कुशवाहा, जयदीप ठाकुर, राजू, अजय, सनी चौहान, भवानी यादव, राज कुशवाहा, प्रशांत गोल्डी, अखलेश मालवीय, शुभम, महेश, नीरज, चंदर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top