

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम मैना के ग्रामीणों ने पहुच कर नल जल योजना की लाइन से गायत्री मन्दिर एवं उसके आस पास के रहवासियों को नल कनेक्शन दिये जाने की मांग का मांग पत्र विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को सौपा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है ।

आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे। आज जनसुनवाई में समग्र आई.डी. से नाम पृथक कराने पेंशन प्रारंम कराने,के.सी.सी. राशि माफ कराने,ग्राम बोरखेड़ा में दरबार कालोनी तक मुरमीकरण कराने,डाबरी से बड़लिया बरामद तक मुरमीकरण पेयजल हेतु नवीन हेन्ड पम्प खनन कराने,ग्राम बालाखेड़ा में हनुमानजी

मंदिर के पास हेन्डपम्प लगवाने एवं पेयजल हेतु पानी का टेंकर प्रदाय कराने,रोजगार प्रदाय कराने,एक बत्ती एवं नल कनेक्शन प्रदाय कराने,आर्थिक सहायता प्रदाय करानेनगर परिषद जावर वार्ड कं. 03 में महाराणा प्रताप की प्रतिमा, श्रीराम जी की प्रतिमा एवं नेवज नदी के अप एवं डाउन स्ट्रीम पर डेकोरेटिव पॉल निर्माण,गायत्री मंदिर भँवरा की रिटेर्निग वाल निर्माण,दुर्गा मंदिर चबुतरा निर्माण चिन्नोठा में कराने,कन्नौद मीरजी में जांगड़ा समाज धर्मशाला निर्माण कराने,नीलबड़ मेंपाटीदार समाज धर्मशाला टीनशेड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगवाने,पैत्रक जमीन को कब्जा मुक्त कराने,टिबुपुरा उमरदड़ में पेयजल हेतु नवीन हेन्ड पम्प लगवाने,कबीर आश्रम शेखु खेड़ा में पेयजल हेतु पानी का टेंकर प्रदान करने,स्टाम्प शुल्क मुफ्त कराने,कृषि भूमि की ऋण पुस्तिका बनवाने संबंधी,लोटस कॉलोनी वार्ड कं. 01 आष्टा विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,अ.जा. बस्ती में आमला मज्जू में टीनशेड निर्माण,

आगजनी होने पर मुआवजा राशि प्रदाय कराने,देव राजल का मंदिर निर्माण ग्राम भँवरा,ग्राम मैना में नल जल योजनान्तर्गत नल कनेक्शन हेतु,नामान्तरण कराये जाने,रिक्श टेम्पों (दिव्यांग) प्रदाय कराने हेतु,पारिवारिक विवाद में पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की शिकायत,सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए । सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये।