

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार स्थानीय निकायों की फोटो युक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु चल रहे कार्यक्रम के दौरान दावे एवं आपत्ति प्राप्त करने एवं उनके निराकरण की कार्रवाई करने हेतु समस्त विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्थानीय निकायों में नियुक्त किए गए प्राधिकृत कर्मचारी बीएलओ एवं सुपरवाइजर का स्थानीय निकाय वार प्रशिक्षण नगर परिषद कोटरी तहसील कार्यालय आष्टा जनपद पंचायत आष्टा एवं

जावर तहसील के लिए शासकीय महाविद्यालय जावर में प्रशिक्षण आयोजित किया गया । आयोजित प्रशिक्षण में सभी प्राधिकृत कर्मचारी एवं बीएलओ को आपसी समन्वय के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के अनुरूप स्थानीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने हेतु कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया दावे एवं आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है इसके पूर्व

सभी कार्यवाहियां पूर्ण करने हेतु सभी को विस्तृत रूप से निर्देशित किया गया प्रशिक्षण में तहसीलदार आष्टा श्री रामलाल पगारे कोठरी, नगरपालिका आष्टा एवं जनपद पंचायत आष्टा के प्रशिक्षण में उपस्थित रहे तथा जावर में आयोजित प्रशिक्षण में तहसीलदार श्री सिद्धांत सिंगला, श्री ओमप्रकाश चोरमा की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर श्री प्रेम नारायण श्रीवास्तव व दीपक सेन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

