अवैध रूप से नलकूप (बोरवेल) खनन करने वाली मशीन ज़ब्त, प्रकरण दर्ज

थाना जावर के अंतर्गत ग्राम केसोपुर में भू-जल स्तर के संरक्षण और अवैध बोरिंग माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 19/05/26 को एक बड़ी कार्रवाई की गई है।1.कार्रवाई का विवरण: जावर पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना जावर के ग्राम केसोपुर में कुछ असामाजिक तत्वों माफियाओं द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से बोरवेल का खनन किया जा रहा था।

इस सूचना पर जावर पुलिस बल द्वारा मौके पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राहुल पिता प्रेमसिंह बागवान नि. डोडी,रतन सिंह पिता दरियाव सिंह मालवीय नि. केसोपुर द्वारा बिना पूर्व अनुमति/लाइसेंस के बोरवेल मशीन से अवैध खनन करते हुए पाया गया। ज़िला कलेक्टर द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए पूर्व में ही ज़िले में नए बोरवेल खनन पर प्रतिबंधात्मक आदेशजारी किए गए थे।2.की गई ज़ब्ती और कानूनी कार्रवाई:जावर पुलिस द्वारा मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बोरवेल ड्रिलिंग मशीन को ज़ब्त कर लिया गया है।

मशीन को सुरक्षित अभिरक्षा में जावर थाने में खड़ा करवा दिया गया है।संबंधित वाहन मालिक और भूमि मालिक के विरुद्ध बी एन एस की धारा 223(b),3(5) तथा मध्यप्रदेश पेय जल परिरक्षण अधिनियम की धारा 3/9 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जावर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यदि बिना अनुमति बोरवेल खनन करते हुए कोई पाया जाता है, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी | भारी जुर्माना और FIR दर्ज करने की कठोर कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top