dhananjayjat29@gmail.com धनंजय जाट7746898041

Updtenews247.com/आष्टा:- अनाज तिलहन व्यापारी वेलफेयर एशोसिएशन के नव नियुक्त अध्यक्ष उपेश राठौर ने आगामी 2 वर्षो के लिए अपनी नवीन कार्यकारणी की घोषणा की। जानकारी अनुसार अनाज मंडी आष्टा की अनाज तिलहन वेलफेयर एशोसिएशन के नव नियुक्त अध्यक्ष उपेश राठौर ने संघ के वरिष्ठ सदस्य और व्यापारी प्रतिनिधि सुनील जैन आदिनाथ के विशेष आतिथ्य में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक एशोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र धारीवाल, सुरेश जेन, मनोज (गोपी)सेठी, कमल ताम्रकार, ओर प्रदीप राठौर में सर्वसम्मति से मनोनीत किया। महासचिव पद पर संघ के वरिष्ठ व्यापारी दिनेशशर्मा (पत्रकार)को मनोनीत किया। कोषाध्यक्ष पद पर शैलेश रांका को मनोनीत किया । ओर सहसचिव पद पर सर्वसम्मति से विवेक दुबे, धर्मेंद्र जेन आदिनाथ, दिनेश साहू, को नियुक्त किया। संघ के वरिष्ठ व्यापारियों के स्वरक्षण में सभी पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ साथ लगभग 34 व्यापारियों की कार्यकारिणी समिति का भी मनोनयन किया। नवीन कार्यकारणी के मनोनयन पर सभी व्यापारियों, स्नेहीजनों, व इस्टमित्रो ने बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!