महिला बंदियों को दिया स्वरोजगार प्रशिक्षण

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- सीहोर स्थित जिला जेल में महिला बंदियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु आलू चिप्स बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जेल उपाधीक्षक सुश्री ज्योति तिवारी सुश्री बूसी रोबी, सहित वालंटियर्स उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण बेथेल फॉर रेफ्यूज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दिया गया।

27 मई मंगलवार को धूमधाम से शनि जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ग्रहों के राजा सूर्य और देवी छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। इस दिन विधिवत रूप से शनिदेव की पूजा करने और छाया दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव में कमी आती है और आजीवन शनिदेव की कृपा बनी रहती है। शनि जयंती पर विशेष योग इस वर्ष बन रहे है।शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान रहेंगे। वही इस दिन सूर्य-बुध की युति वृषभ राशि में बनने से बुधादित्य योग बनेगा। सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र उच्च राशि मीन में होंगे जिस वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ त्रिपुष्कर राजयोग का निर्माण होगा। 
ज्योतिष शास्त्र में शनि जयंती के दिन इन शुभ योग में राशि अनुसार कुछ ज्योतिषीय उपाय के बारे में बताया गया है। शनि जयंती के दिन राशि अनुसार उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा के अशुभ प्रभाव में कमी आती है और नौकरी, व्यापार, परिवार और धन संबंधित चल रही समस्याओं का अंत होता है। आइए जानते हैं शनि जयंती के दिन राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए

*मेंष:-*  आज कार्य में मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहन के साथ कोई आयोजन करेंगे। मित्रों के साथ यात्रा का योग है।आर्थिक लाभ और प्रियजनों से मिलकर खुशी होगी।
उपाय: शनि जयंती के दिन मेष राशि वाले शिव जी के मंत्र का जाप करे व राहगीरों को जल पिलाने की सेवा करे शनि महाराज प्रसन्न होगे. आप जल का दान करें
*वृष:-* आज वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपका सपना पूरा हाे सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज गाय काे अपने हाथाें से राेटी देना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके रुके कार्याें में गति आएगी।
उपाय: शनि जयंती के दिन वृषभ राशि वाले शनि मंदिर में तेल और तिल अर्पित करें। साथ ही गरीबों व जरूरतमंदों की यथाशक्ति अनुसार काले कपड़े और काले तिल का दान करें।

*मिथुन:-* आज आवश्यक खर्च होगा।u आय में कमी हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता रहेगी।बुरे विचार बन सकते है।
उपाय: शनि जयंती के दिन मिथुन राशि वाले इस दिन व्रत रखें और शनि मंदिर में  शनि मंत्रों का जप करें। साथ ही कन्या राशि वाले गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को जूते चप्पल का दान करें और छाया दान भी करें।
  *कर्क:-* आज शासन का सहयोग प्राप्त हो सकता है। बिगड़े कार्य बनेंगे। पत्रकारिता और लेखन से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। कोई अंतिम निर्णय अपनी सोच पर ही ले।पर्यटन नके योग बनेंगे।
उपाय: शनि जयंती के दिन कर्क राशि वाले शनि मंदिर में सुबह शाम दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को मिष्ठान, तिल और तेल का दान अवश्य करें।

*सिंह:-* आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साहित्य से जुड़े लोगों को उम्मीद की नई किरण नजर आ सकती है।
उपाय: शनि जयंती के दिन सिंह राशि वाले शनिदेव के साथ श्रीकृष्ण जी की भी पूजा करें और अगर संभव हो तो नीलम, लोहा, काले तिल, काला छाता आदि का दान करें।
*कन्या:-* आज अपने घर के वातावरण कुछ में बदलाव करने का सोचेंगे।कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें अपना कौशल दिखाने के लिए नए मौक़े मिलेंगे।राजनीति में रुझान बन सकता है।
उपाय: शनि जयंती के दिन कन्या राशि वाले शनि मंदिर में शनि मंत्र का जाप करे व काली उड़द का दान करें और गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को काले कपड़ों का दान करें।

*तुला:-* आज व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं है, किसी को उधार पैसा देने से बचें।कोई नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। ऑफिस में परेशानी हो सकती है।  किसी से विवाद भी हो बन सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा
उपाय: शनि जयंती के दिन तुला राशि वाले शनि चालीसा का पाठ करें। साथ ही गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल का दान करें।
*वृश्चिक* आज माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता लाएं, काम में नई जान आएगी।
उपाय: शनि जयंती के दिन वृश्चिक राशि वाले तेल और काले तिल का दान करें। साथ ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का दान करें। शनि जयंती के दिन अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए भी आगे आएं।

*धनु:-* आज परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।
उपाय: शनि जयंती के दिन धनु राशि वाले सुंदरकांड, बजरंग बाण और शनि चालीसा का पाठ करें। साथ ही पीले कपड़े और हल्दी का दान करें।
*मकर:-*  आज महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। वैदिक पूजा पाठ और यज्ञ द्वारा घर के वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है।
उपाय: शनि जयंती के दिन मकर राशि वाले शनिदेव के साथ साथ शिव जी की भी पूजा करें और उनको बूंदी का भोग लगाएं। इसके साथ ही तेल, लोहे के बर्तन और स्वर्ण दान भी करें।

*कुम्भ:-*  आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवत: प्रवास न करें।
उपाय: शनि जयंती के दिन कुंभ राशि वाले शनि मंदिर में शनिदेव की पूजा करें और तेल अर्पित करें। इसके बाद शनि मंत्र का जप करें और शनि चालीसा का पाठ करें और गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन कराएं और गाय का दान भी करें।

*मीन:-* आज आपका इरादा अधिक से अधिक समय अपने मित्रों के साथ बिताने का रहेगा। मित्रों की आवभगत करने या उनके साथ किसी कार्यक्रम की योजना भी बनाएंगे। लेकिन हो सकता है कि आपकी इनमें से कोई योजना पूरी न हो सके।स्वस्थ्यय का ध्यान रखे।
उपाय: शनि जयंती के दिन मीन राशि वाले शनि मंदिर में तेल अर्पित करें और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही पीले कपड़े और हल्दी का दान करना बेहद शुभ रहेगा।

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!