23 मई 2025 शुक्रवार मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तिथि एकादशी रहेगी। नक्षत्र उत्तराभाद्रपद संध्या 04.03 तक रहेगा। चन्द्र:- मीन का चन्द्र रहेगा। दिशाशूल:- पश्चिम में

*मेंष:-* आज बनते हुए कार्यो में रुकावट से आप परेशान होंगे।शासकीय कानूनी कामकाज में समय बर्बाद होगा।अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आसकता है।
उपाय-श्री कृष्ण को ककड़ी अर्पण करें
*वृष:-* आज प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिये पर्यटन की योजना बन सकती है।कोई बड़ा उपहार भी मिल सकता है।रोग संक्रमण से सावधान रहें,शरीर पीड़ा हो सकती है।
उपाय- श्री विष्णु को चंदन अर्पण करें

*मिथुन:-* आज कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति पक्ष में परिणाम देने बाली होगी।लेनदेन का विवाद पूर्व में रखे व्यवस्थित लेखों से हल होगा।आप खानपान व पहने का आनंद लेंगे।
उपाय- घर में गीता जी का पाठ करें
*कर्क:-* आज पूर्व से चले आरहे मतभेदों का निराकरण निकल सकता है।घर के वरिष्ठ लोगो के स्वस्थ्यय में अनुकूलता रहेगी।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीद हो सकती है।
उपाय- राजगीर के हलवे का नैवेद्य श्री कृष्ण को अर्पण करे

*सिंह:-* आज झूठे आरोपो से आप घिर सकते है।मान सम्मान में मर्यादा का स्तर निम्नतर हो सकता है।धन की धोखाधड़ी हो सकती है।पत्नी का सकारात्मक सहयोग मिलेगा।
उपाय- दूध से बनी मिठाई श्री विष्णु को अर्पण करें
*कन्या:-* आज राजनीति में आपका रुझान अधिक बनेगा।स्वयं या अपने निकटतम किसी व्यक्ति के चुनाव प्रबंधन की रणनीति बनाने में व्यस्त हो सकते है।यात्रा का योग बनता देख रहा है।
उपाय-श्री लक्ष्मी विष्णु को पीला वस्त्र अर्पण करें

*तुला:-* आज जमीन जायदाद को लेकर बैठकों का दौर हो सकता है।पुराने मकान दुकान को रिपेयर करने में धन खर्च होगा।सामाजिक आयोजन में जाना पड़ सकता है।
उपाय- श्री तुलसी शालिग्राम की पूजा करें
*वृश्चिक* आज अतिथि आगमन से घर मे उत्साह का माहौल रहेगा।पुरानी बातों की स्मृतियां ताजी होंगी।जल्दबाजी  से बचे  शरीर सम्बन्धी समस्या बन सकती है।कार्यक्षेत्र की गुप्त बातें किसी से शेयर न करे।
उपाय- सुगंधित पदार्थ श्री कृष्ण मंदिर में अर्पण करें

*धनु:-* आज समस्याओं से दिन प्रारम्भ होगा।पैतृक संपत्ति को लेकर घर मे विवाद बढ़ सकता है।धन प्राप्ति में रुकावटें रहेगी।पत्नी व सन्तान का स्वस्थ्यय चिंता देगा।
उपाय- पंचमेवा श्री राम मंदिर में अर्पण करें
*मकर:-* आज माता पिता के साथ धार्मिक स्थल या अपनी जन्मभूमि पर जा सकते है।सामाजिक कार्यो में धन खर्च करेंगे।खेती की भूमि खरीद हो सकती है।
उपाय- पंचामृत से भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक करें

*कुम्भ:-* आज बहुत समय से रुका हुआ शासकीय कार्य आज सफलता की ओर बढ़ सकता है।अचल संपत्ति के बेचने से अच्छा लाभ होने की सम्भवना है।कांच से चोट बन सकती है।
उपाय- भगवान श्री विष्णु के वामन स्वरूप का पूजन करें
*मीन:-* आज सुबहा से ही मिठाई खाने की तीव्र इच्छा होगी।डेरी व्यापार से अच्छा लाभ बनेगा।मामा पक्ष से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।वाहन खरीदी की योजना बन सकती है।
उपाय- घर में श्री सत्यदेव का पाठ करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!