6,अप्रैल,2026, सोमवार मास वैशाख कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्थी दोपहर 02.13 तक रहेगी।नक्षत्र अनुराधा रहेगा। चन्द्र:- वृश्चिक का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पूर्व में

मेंष:- आज विवाद को बढ़ावा न दें। नकारात्मकता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्य की बुराई होगी।भागदौड़ रहेगी।पेट के रोग परेशान कर सकता है।किसी को उधार धन न दे।
उपाय:-ऋतुफल मंदिर मे दे

*वृष:- आज माता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। आभूषण खरीदी के योग है।
उपाय:-पॉकेट मे सिंदूर रखे

मिथुन:- आज लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे।अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी।शिक्षा,लेखन क्षेत्रो में सफलता अच्छी रहेगी।
उपाय:-रोगी व्यक्ति की सेवा करे

कर्क:- आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा. आप अपने जीवन की कुछ यादगार लम्हो का आनंद ले रहे होंगे।जल तत्व व्यापार में वृद्धि होगी।
उपाय:-बच्चो को चॉकलेट बांटे

सिंह:- आज सेहत तथा धन के मामलों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्थितियां अच्छी नही रहेंगी। व्यापारिक वर्ग के जातको को बडे नुकसान की सम्भावना रहेगी। छात्र वर्ग को सफलता मिल सकती है।
उपाय:-गौमाता को हरा चारा खिलाये

*कन्या:- आज बैंकिंग क्षेत्र तथा कमीशन के कार्यो से जुड़े जातको को अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते है। आँखों तथा स्किन से सम्बंधित किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या राहत मिल सकती है।
उपाय:-शनिदेव को नीला पुष्प अर्पण करे

*तुला:- आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। वैवाहिक जीवन तथा व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। कार्य क्षेत्र से सम्बंधित की गई यात्रा सफल होगी।
उपाय:- वस्त्र का दान करें

वृश्चिक:- आज आय एवं लाभ के मार्ग सुदृढ होंगे, संतान को सुख का योग है, मूत्राश्य संबधी परेशानी का सामना करना पड सकता है, आकस्मिक धनागम के भी योग बनते हैं, चोट चपेट से सावधान रहें।
उपाय:-गुग्गल से घर मे होम करे

धनु:- आज नौकरी में उन्नती के योग हैं, वाहन हानी के कारण परेशानी होगी, दैनिक रोजगार के क्षेत्र में परेशानी होगी, पत्नी के स्वास्थ्य में ध्यान दें परेशानी हो सकती है, धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं, पिता के स्वास्थ्य में बाधा होगी ध्यान दें।
उपाय:- कच्चा दूध नदी में प्रवाहित करें

मकर:- आज पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगे। काफी समय से अटके काम को पूरा कर सकते हैं।अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय:- 11 लोंग देवी को

कुम्भ:- आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी।
उपाय:- माखन मिश्री श्री कृष्ण मंदिर में दान करें
*मीन:- आज आपकी कोई बहुत बड़ी जरूरत समय पर पूरी होगी। पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों ही स्तर पर बदलाव की आवश्यकता है। जगह में परिवर्तन करने से तरोताजा महूसस करेंगे। नए कार्य से आमदनी आनी शुरू हो सकती है।
उपाय:- हल्दी श्री विष्णु को अर्पण करें

पं. डॉ दीपेश पाठक
ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं शिक्षाविद मोटिवेटर
एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,
एमपीसेट,पीजीडीसीए, टीसीएस एकाउंटिंग,
श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला सीहोर म.प्र
9827598979,9406533539**

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top