
नगर के र्ह्दयस्थल बड़ाबाजार में व्यवसायरत रहे समाजसेवी कल्याण सेठिया का ह्रदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया । मंगलवार को हुई उनकी अंत्येष्टि में नगर के गणमान्य नागरिक वस्त्र व्यवसाई संघ के सदस्य तथा राजनीति से जुड़े लोगों ने शामिल हो कर अंतिम विदाई दी । परम्पराओं के मुताबिक बुधवार को उनके आवास पर हुए उठावने एवम श्रद्धांजलि सभा मे सैकड़ो परिचित मित्र रिश्तेदार और व्यापारी जन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने दिवंगत श्री सेठिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कल्याण सेठिया अपने परिवार की व्यावसायिक परम्परा को निबाहते हुए राजनीति और सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते थे । उनकी मित्र मंडली में सभी वर्ग के प्रभावी लोग शामिल थे। सनातन मान्यताओं के साथ ही जैन धर्म और

अन्य धर्मों में भी उनकी अगाध आस्था दिखती थी। पूर्व नपाध्यक्ष ने दिवंगत के पुत्र सौरभ सेठिया एवम परिजन के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर दिगम्बर जैन के अध्यक्ष आनंद पोरवाल, पूर्व समाज अध्यक्ष यतेंद श्रीमोढ, श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष पवन सुराण, समाजसेवी गण ललित नागौरी राकेश सुराणा नरेंद्र गंगवाल, सुशील संचेती, डॉ मीना सिंघी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भुरू खां, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान अनूप जैन कचरू , डॉ राजेन्द्र जैन सुनील प्रगति, संजय जैन किला ,अर्जुन सिंह अजय हसन अली सैफी मनोज सोनी काका, मनोज भाटी सहित सैकड़ो गणमान्य जन उपस्थित थे।

आष्टा। भाजपा सर्वसमाज को साथ ले कर सबका साथ सबका विकास ओर सबके विश्वास के ध्येय को लेकर कार्य करती है,हमने,हमारी सरकार ने कभी भी जाति,धर्म,भाषा मे कोई भेदभाव नही किया हमारा सिध्दांत है सब हमारे,हम सबके उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के मैना भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मेना में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे ।

ग्राम मैना पहुचे विधायक का मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य सरपंच प्रतिनिधि धीरज पटेल के नेतृत्व में भव्य स्वागत सम्मान किया । आयोजित भूमिपजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर ने कहा की क्षेत्र की सबसे बड़ी इस पंचायत में विकास के कई कार्य हुए है । वर्षो की मांग मैना तिलावद मार्ग का निर्माण,पुलिया एवं ब्रिज का कार्य जैसे कई कार्य हुए है । दो साल में 57 मांगलिक भवन 25/25 लाख के एवं टीन शेड निर्माण स्वीकृत किये ताकि ग्राम के नागरिक एक स्थान पर छोटे बड़े कार्यक्रम कर सके और उनका खर्चा बच सके । विधायक ने कहा कि ग्राम के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं बैठक के लिए सुविधा मिले, यह हमारी प्राथमिकता है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री सुनील आर्य,भाजपा जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा सीहोर विष्णु परमार हकीमाबाद, ग्राम के वरिष्ठ वनप पटेल, प्रेम सिंह चेयरमैन, जसवंत सिंह नेताजी एवं ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रचना धीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने विकास कार्य की सौगात के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

