
आष्टा । भीषण गर्मी में अगर पीने का शीतल जल मिल जाये,इससे बड़ा पुण्य का ओर कोई दूसरा कार्य नही हो सकता है । गर्मी में जल संकट से निपटने हर पंचायत को पानी का टैंकर उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य है उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज विधायक कार्यालय में आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 05 ग्राम पंचायतों को गर्मी में जल संकट से निपटने,हर घर तक पानी पहुचाने के लिये पानी के टैंकरों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे । विधायक इंजीनियर ने कहा की मेरा लक्ष्य है कि आष्टा जनपद की सभी 144 पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध करा दू । इसी लक्ष्य के तहत अभी तक 95 से अधिक पंचायतों को टैंकर उपलब्ध करा दिये है,शेष बची पंचायतों को भी जल्द ही पानी के टैंकर उपलब्ध करा दिये जायेंगे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज एक सादे समारोह में आष्टा जनपद की ग्राम पंचायत जताखेड़ा,नीलबड़,दुपाडिया,हरनावदा, मूंडला मोहब्बा,को पेयजल हेतु पानी के टैंकर प्रदान किये गये । विधायक इंजीनियर ने केसरिया ध्वज लहराकर सभी 5 टैंकरों को उनकी पंचायतों की ओर रवाना किया । सभी पांचों पंचायतों से आये सरपंच देवजी पटेल,
मांगीलाल,ज्ञानसिंह,अजाबसिंह, अरविंदसिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का स्वागत,सम्मान कर पंचायत के सभी नागरिको की ओर से आभार व्यक्त किया गया । विधायक ने सभी टैंकरों को ले जाने वाले ट्रेक्टर चालको का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया और उनेह रवाना किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन उपस्तिथ थे ।