सीहोर जिला मुख्यालय पर महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को उल्टा रखकर,परम्परागत मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी जलाकर दाल-रोटी बनाकर बनाकर नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया

✍️सीहोर/धनंजयJat📲77468-98041
देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस की ओर से बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की ओर से सीहोर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया गया।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को उल्टा रखकर परम्परागत मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ियों को जलाकर दाल-रोटी बनाकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया।
इस दौरान महिला कांग्रेस ने चूल्हे पर बनाई रोटी और दाल को वही बैठकर खाया भी।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी  कर आक्रोश व्यक्त किया।
विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर सहित कई कांग्रेस महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया।
वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर बलवीर सिंह तोमर ने कहा कि आमजन बेरोजगारी और महंगाई के कारण मुश्किल से जीवन यापन कर रहे हैं। सरकार को पेट्रोल-डीजल व एलपीजी के दाम कम करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!