
आष्टा:- शासकीय सेवा में समन्व्यय, संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, समर्पण भाव से सेवा की समाज द्वारा सराहना की जाती हैं तथा ऐसे शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज में याद किया जाता हैं तथा उन्हे सेवाअवधि बाद भी उत्कृष्ठ सम्मान समाज में मिलता है। विजय सिंह ठाकुर एवं मेहरवान सिंह ठाकुर ने अपनी संपूर्ण सेवा में अपनी कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी एवं सेवाभावना से अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। वे आज सेवानिवृत्त अवश्य हो रहे हैं, परंतु उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जावेगा। उनकी सदासहिता, मिलनसारिता, ईमानदारी एवं अपने काम में प्रति लगन यही उनकी सेवाकाल में पहचान रही। वे जहां जहां भी पदस्थ रहे उन्होने आम नागरिको के प्रति अच्छा व्यवहार बनाकर रखा, जिसकी परिणीति स्वरूप उन्होने अपना संपूर्ण सेवाकाल एक अच्छे कुशल अधिकारी के रूप में निकाला। उक्त आशय के उद्गार पूर्व नपाध्यक्ष ने मध्य प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्ति समारोह में ग्राम बापचा बरामद में व्यक्त किए। सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर एवं मेहरवान सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, समकालीन कर्मचारियों एवं नागरिको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने अपने शासकीय कार्य को हमेंशा सेवा के भाव से निर्वहन किया। अपने विभाग के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए समाज में शांति बनी रहे तथा पुलिस का सहयोग पीड़ित पक्ष को मिलता रहे इस दिशा मे काम किया। इस अवसर पर शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ए आई सी सी सदस्य एवं वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता हरपाल सिंह ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी,अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह परमार, वीरेन्द्र सिंह परमार, भेरू सिंह ठाकुर, भोलू सिंह ठाकुर, श्रीमती रीना ठाकुर, जीवन सिंह ठाकुर, धीरज सिंह ठाकुर आशीर्वाद, लोकेंद्र सिंह भाटी, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर रामपुरा, दीपक सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।