‘‘नशामुक्त युवा फाॅर विकसित भारत’’ नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन- सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थी करेंगें राज्य युवा उत्सव में सहभागिता

आष्टा। नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा के विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय युवा उत्सव भोपाल में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब ये विद्यार्थी राज्य युवा उत्सव में सहभागिता करेंगें। नुक्कड़ नाटक की थीम ‘‘नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत’’ थी। सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्देश्य भारत की युवा शक्ति, प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता को पहचानना और उसे राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। इससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक दायित्व और देशभक्ति की भावना विकसित होती है।

नुक्कड़ नाटक में किरण वर्मा, आशा मेवाड़ा, निकिता मेवाड़ा, लक्ष्मी मेवाड़ा, कुमकुम मेवाड़ा, शिवानी मेवाड़ा, तन्नू चैहान, प्रतिज्ञा ठाकुर, बसकन्या मालवीय और जिकरा अली शामिल थी। इसी प्रकार कविता लेखन में दिव्या वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य जन सामान्य तक सामाजिक संदेश जागरूकता और शिक्षा पहुंचाना है। समाज में नशा एक अभिषाप है और यह युवाओं को बहुत तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है।

नुक्कड़ नाटक में प्रतिभागियों की अभिनय कलां की दर्शकों और अधिकारियों ने प्रशंसा करी और कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएंगा। शिक्षक डी.एस. मांडवा, सतीश वर्मा, आशा रावत, स्नेहलता पाल, दीपिका दास और स्वाति राठौर ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया था। युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरूस्कृत किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर असमा खानम, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र मेवाड़े, पदमा परमार,

नवीन मौर्य, अभिलाषा श्रीवादी, मनोज कर्मोदिया, निर्मलदास बैरागी, धीरज शर्मा, विरेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, सपना मेवाड़ा, कृतिका वर्मा, नीता जैन, नीतू चैरसिया, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, जितेन्द्र वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, संतोष कुमार, गौरीशंकर मालवीय, वंदना सोलंकी, कासिम खान, राजीव सारसिया, संजय जैन, श्वेता पांडेय, मुकुंद सिंह बरोड़िया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top