

‘कल, आज और कल की एक अनूठी यात्रा’ — इसी थीम के साथ आष्टा के कन्नोद रोड स्थित पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस साल का वार्षिक उत्सव बेहद खास होने जा रहा है। 28 नवंबर 2026 को शाम 5:45 बजे से स्कूल परिसर में होने वाले रंगारंग और ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर स्कूल परिवार और विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘टेपेस्ट्री ऑफ टाइम’ (Tapestry of Time) थीम पर आधारित है, जो अतीत, वर्तमान और भविष्य का एक खूबसूरत सफर पेश करेगा। इस भव्य समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए मोस्ट रेव. डॉ. दुरईराज एसवीडी (आर्चबिशप ऑफ भोपाल) मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनका सानिध्य और मार्गदर्शन इस उत्सव में चार चांद लगाएगा।

🌟 कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:- भव्य थीम: ‘कल, आज और कल की एक अनूठी यात्रा’ — कला, संस्कृति और समय के संगम का अद्भुत नजारा। मुख्य अतिथि:- भोपाल के आर्चबिशप, मोस्ट रेव. डॉ. दुरईराज एसवीडी का गरिमामयी सानिध्य इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगा। शानदार प्रस्तुतियां:- विद्यालय के प्राचार्य फादर मेल्विन सीजे के कुशल मार्गदर्शन में, नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा को निखारने के लिए हफ्तों कड़ी मेहनत की है। मंच पर शास्त्रीय और आधुनिक नृत्यों (Dance Performances) की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य फादर मेल्विन सीजे के कुशल नेतृत्व में आयोजित हो रहे इस वार्षिक उत्सव को लेकर दो-चार पंक्तियाँ:- “प्राचार्य फादर मेल्विन सीजे के दूरदर्शी मार्गदर्शन में यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक संध्या नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को तराशने और उनके बौद्धिक विकास का एक सशक्त माध्यम है। मंच पर बच्चों की यह कला और आत्मविश्वास उनकी संपूर्ण शिक्षा और मजबूत मनोबल की जीवंत मिसाल है।”


