

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कुबेरेश्वर धाम रुद्राक्ष महोत्सव की व्यवस्था में लगे बल को पुलिस अधीक्षक सीहोर एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया जाकर आज रिहर्सल कराई गई, दिनांक 12.02.2026 को दिन के समय से सम्पूर्ण बल डिप्लॉयमेन्ट स्थिति अनुसार डियूटी में रहेगा, डियूटी हेतु 10 राजपत्रित अधिकारी सहित 1235 का बल तैनात। कुबेरेश्वर धाम रूद्राक्ष महोत्सव जो कि दिनांक 14 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जायेगा। कुबरेश्वर धाम रूद्राक्ष महोत्सव की डियूटी हेतु लगाये गये समस्त बल

जो जिले को प्राप्त हुआ हैं जिसे फालिन करते हुये सम्पूर्ण बल का वितरण किया गया अलग-अलग डियूटीवार प्रभारी अधिकारियों के नेतृत्व में विभाजन किया गया और इन सभी की आज रिहर्सल कराई गई। दिनांक 12.02.2026 को दिन के समय से सम्पूर्ण बल को कुबेरेश्वर धाम रूद्राक्ष महोत्सव की डियूटी हेतु डिप्लॉयमेन्ट स्थिति अनुसार रहेगा। कुबेरेश्वर धाम व्यवस्था की डियूटी हेतु आरएपीटीसी इन्दौर से 444, पीटीएस 15वी वाहिनी विसबल इन्दौर से 106, डीजीपी रिजर्व 5वी वाहिनी विसबल मुरैना से 70,

प्रथम वाहिनी जी कम्पनी विसबल इन्दौर से 37, इन्दौर शहर का जिला बल 75, जिला नरसिंहपुर से 26, जिला सागर से 56, जिला दमोह से 33, जिला जबलपुर से 52 कुल बाहर से प्राप्त पुलिस बल 889 अधिकारी/कर्मचारी तथा 10 राजपत्रित अधिकारी एवं जिले का स्थानीय पुलिस बल 214, विसबल सीहोर 10 होमगार्ड 90, वन विभाग 16, आबकारी विभाग 06 कुल बल 1235 अधिकारी/कर्मचारी तथा 52 कोटवार एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, वॉलेटियर्स को लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा बल को ब्रीफ किया जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

➡️अपराधिक तत्वों पर निगाह रखी जावे।
➡️महिला बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए ।
➡️सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति निर्मित ना हो।
➡️हाईवे एवं डायवर्जन मार्ग पर नियमित पेट्रोलिंग की जावे ।
➡️ ड्यूटी के दौरान समस्त बल अपना व्यवहार विन्रम एवं सहनशील रखे ।
➡️ फिक्स पिकेट्स पर लगा बल अपने पॉइंट के आसपास के क्षेत्र पर सतत एवं सूक्ष्म निगाह रखें ।
➡️ व्यवस्था में लगा बल आमजन के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करे।
➡️ ड्यूटीरत समस्त बल अधिक सतर्कता एवं सजग़ता के साथ ड्यूटी करें।

➡️ ड्यूटीरत समस्त बल सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखें।
➡️ सभी अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता से करें।
➡️ डियूटी पर लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारी आज ही अपना डियूटी स्थल एवं डियूटी समय तथा संबंधित प्रभारी अधिकारी आदि से पूर्व रूप से अवगत होते हुये कल से विधिवत रूप से अपनी डियूटी संपादित करेगें ।
मंदिर परिसर, कथा स्थल एवं मार्ग व्यवस्था के लिये पृथक-पृथक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी लगाये जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। रूद्राक्ष महोत्सव की संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत, नौ रक्षित निरीक्षक सीहोर श्री उपेंद्र यादव सहित ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
