बूथ क्रमांक 221 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश अनुसार आज भारतीय जनता पार्टी आष्टा नगर मंडल के बूथ क्र 221 पर बूथ समिति ने भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई । आष्टा नगर मंडल के बूथ क्रमांक 221 पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, बूथ अध्यक्ष सुरेश परमार,

वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर भोजवानी, अनिल धनगर,संतोष विश्वकर्मा,राधेश्याम अलेरिया,सनी राबर्ड की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए गरीब,पीड़ित,दुखी,शोषित व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुचा कर उनेह लाभ दिलाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top