नर्मदा पदयात्रियों का भव्य स्वागत समारोह संपन्न- पदयात्रा समाज की आस्था, तप और सांस्कृतिक चेतना का प्रेरक उदाहरण – वक्तागण

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- परमार समाज के श्रद्धालु बंधुओं द्वारा की गई पैदल नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर सकुशल वापसी पर उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन समाज की आस्था, संयम और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति गहन प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक बना। यात्रियों लखनलाल परमार, रूपनारायण परमार,शिवनारायण परमार, गुलाब सिंह परमार, रमेश चंद्र, हरिप्रसाद परमार ने तीन हजार किलोमीटर से अधिक की नर्मदा पैदल परिक्रमा की इस गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक्जीक्यूटिव मेंबर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता परमार समाज के वयोवृद्ध एवं मार्गदर्शक नेता रामनारायण परमार ने की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासन सहनशीलता और सेवा भाव से जोड़ने की साधना है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा आत्मशुद्धि के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करती है। उन्होंने परमार समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु सदैव अग्रणी बताया और कहा कि ऐसे प्रयास समाज को नैतिक बल प्रदान करते हैं।

विशेष अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष श्री कैलाश परमार ने पदयात्रियों के संकल्प त्याग और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि आज के भौतिकवादी युग में इस प्रकार की पदयात्राएँ नई पीढ़ी को संस्कार और संयम का मार्ग दिखाती हैं। सभी पदयात्रियों ने मां नर्मदा के उद्गम से विसर्जन तक यात्रा करके पुण्य वर्धन किया। उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे और सामाजिक एकता को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परमार समाज के वरिष्ठ नेता श्री रामनारायण परमार ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा जैसी यात्राएँ समाज को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और सामूहिक चेतना को जागृत करती हैं।

समारोह के दौरान पदयात्रियों का पुष्पमालाओं एवं एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सौहार्द और सामाजिक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामवासियों ने भी सभी पदयात्रियों का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति, पूर्व सरपंच मधुसूदन परमार, पटेल श्री राम परमार, लक्ष्मीनारायण वकील, अशोक परमार , माखन सिंह बगड़ावदा, कुमेर सिंह धनगर, परमानंद परमार ,रामेश्वर पटेल, शेर सिंह मुरली, डॉ नितिन परमार सहित हजारों जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top