ग्राम गुराड़िया मांडा के रहवासीयो ने विधायक को 60 परिवारों ने सौपा मांग पत्र, ग्राम आबादी में नाम जोड़ने एवं आवास के पट्टे दिलाने की मांग की

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम गुराड़िया मांडा तहसील जावर के राकेश कुमार,बनेसिंह,पवित्राबाई,अनुराधा बाई के नेतृत्व में करीब 60 परिवार के लोगो ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर से भेंट कर बताया की वे इस स्थान पर 40 साल से भी अधिक समय से रह रहे है,हर चुनाव में वोट भी डालते है,यहा हम सब के करीब 60 आवासीय मकान है लेकिन हमारे मकान ग्राम पंचायत के रिकार्ड में कही भी दर्ज नही है और ना ही हमे आज तक पंचायत से या तहसील से आवास के पट्टे दिये गये है ।

सभी रहवासियों ने विधायक से मांग की है कि हमारे आवास के पंचायत में नाम दर्ज कराये जाये एवं हमे हमारे आवास के पट्टे भी बनवा कर दिये जायें । विधायक श्री इंजीनियर ने सभी की पीड़ा सुनी एवं तहसीलदार जावर को निर्देश दिये कि इस मामले की जांच कर समस्या का तत्काल उचित निराकरण किया जाये ।इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है ।

आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में ग्राम आबादी में नाम जुड़वाने,पट्टा दिलवाने,नर्मदा पार्वती लिंक योजना से ग्राम नोमनिया,झिकडी को जोड़ने,ग्राम भगवानपुर तालाब में नर्मदा परियोजना का छोड़ कर जल आपूर्ति कराने,ग्राम पंचायत सीसी रोड़ निर्माण कराने,

श्यामपुरा मगरदा के रावत मोहल्ला में विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,शीतलामाता मंदिर, हनुमान मंदिर ग्राम बोरखेड़ा में टीन शेड निर्माणशासकीय रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने,बररूखाल में सीसी रोड़ निर्माण कराने, हरनावदा में मुरमीकरण कराने,ऑन लाईन की गई धोखाधड़ी के आरोपियों पर कार्यवाही कराने, शा.प्रा.शाला अरनिया दाऊद का नवीन भवन स्वीकृति हेतु, मुक्तिधाम रिछड़िया में डी.पी. स्थापित कराने, विवादित भूमि से ट्रांसफार्मर हटवाने,आचार्य श्री विद्यासागर गौ संवर्धन केन्द्र हकीमाबाद आष्टा कीगौशाला में टी.एम.आर. मशीन प्रदाय कराने ,कुष्ट रोगी के उपचार हेतु

आर्थिक सहायता प्रदाय कराने, पुत्र द्वारा आत्म हत्या करने की जॉच कराने, प्रधानमंत्री आवास प्रदाय कराने,अध्ययन हेतु आर्थिक सहायाता दिलाने, विक्रय की गई भूमि का सीमांकन कराने सहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुऎ। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top