ग्राम झिलेला में टूर्नामेंट का किया गया आयोजन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ग्राम झिलेला में टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया, जिसमें झिलेला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब प्राप्त किया। झिलेला टीम कप्तान रितेश पटेल ने बताया कि प्रथम पुरस्कार विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार श्री दीपक योगी द्वारा दिया गया, जिसमें सेठ गुराड़िया टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे- कल्याण सिंह ठाकुर (खजूरिया जावर), मंडल अध्यक्ष जावर विजेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डोडी नरेंद्र सिंह ठाकुर, श्री कृपाल सिंह सरपंच साहब, श्री भोजराज पडियार जी, सहायक सचिव प्रदीप सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह ठाकुर (जिला महामंत्री, देवास) एवं कुलदीप सिंह ठाकुर आष्टा।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील एवं लोकप्रिय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आज प्रातः जब सीहोर से आष्टा की ओर आ रहे थे, तभी पखनी जोड़ पर पखनी से आष्टा आ रहे हैं पखनी निवासी रामरतन वर्मा अपनी पत्नि के साथ बाइक से सेवदा जा रहे थे तभी पखनी जोड़ के पास किसी बाइक ने टक्कर मार दी । जिसमें पखनी निवासी रामरतन की पत्नि गिर गई और घायल हो गई । बाइक सवार उक्त महिला सड़क पर घायल अवस्था में नजर आने पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपना वाहन तत्काल रुकवाया तथा घायलों के पास पहुंचकर जानकारी ली एवं एक अन्य वाहन की व्यवस्था कर घायल महिला को उचित इलाज हेतु सिविल अस्पताल आष्टा पहुचाया। मौके से विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सिविल अस्पताल आष्टा के बीएमओ डॉक्टर अमित माथुर को फोन लगाकर जानकारी दी तथा निर्देश दिए कि आ रहे घायलों का समुचित इलाज किया जाए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top