

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) का अटल स्तंभ परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अटल स्तंभ के संपादक अंकित जैन (भोपाल) एवं वरिष्ठ पत्रकार किरण दीदी ने परसराम कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय पहुंचकर श्री कुशवाहा को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेंद्र कुशवाहा ने अटल स्तंभ परिवार एवं समस्त पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया समाज का सशक्त स्तंभ है। पत्रकारों द्वारा किया गया सम्मान सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा, धार्मिक गतिविधियों एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर चर्चा भी की गई। श्री कुशवाहा ने समाज और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक सहयोग पर बल देते हुए कहा कि समाज हित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंत में श्री कुशवाहा ने अटल स्तंभ के संस्थापक श्री अंकित जैन, वरिष्ठ पत्रकारों एवं समस्त मीडिया प्रतिनिधियों का पुनः आभार व्यक्त किया और समाज व पत्रकारों के बीच मजबूत तालमेल के साथ जनहित कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

*मेंष:-* आज आपकी कोई गंभीर चिंता का हल अपने आप ही निकल जायेगा।आर्थिक स्तर पर स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है । योग,व्यायाम से सेहत के प्रति जबावदेह होने का असर आपके स्वास्थ पर दिखने लगेगा।
उपाय:-हनुमान मंदिर में घी का दीपक लगाये।
*वृष:-* आज परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित हो सकते है। भाई की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्य घर मे होगा।नवीन वस्त्र धारण करेंगे।
उपाय:-श्वेत वस्त्र शिव मंदिर में दान दे।
*मिथुन:-* आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि पूर्ण होगी, कार्य की प्रशंसा मिलेगी। धनलाभ होगा। जीवनसाथी की चिंता बनी रह सकती है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।
उपाय:-बच्चो को कलम कॉपी भेंट करें।

*कर्क:-* आज परिवार में मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद खड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य सम्बंधी मामलों में लापरवाही ना करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर रहें।संतान का सुख मिलेगा।
उपाय:-शिवजी को बीलपत्र अर्पण करें।
*सिंह:-* आज का दिन ताजगीपूर्ण रहेगा। उत्तम व्यंजन का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए आज का दिन अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
उपाय:-ताम्र कलश ब्राह्मण को दान दे।
*कन्या:-* आज आत्मविश्वास में वृद्धि आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें,क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से सम्बंध मजबूत हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
उपाय:-चने का दान हनुमान मंदिर में करें।

*तुला:-* आज आपकी व्यावहारिकता के कारण आपको कठिनाइयों को दूर करने का रास्ता मिल सकता है| दिन की शुरुआत में आपको धैर्य रखना होगा। सही प्रेरणा के साथ आप अपने काम को गति देंगे
उपाय:-खीर का नैवेध श्रीकृष्ण का अर्पण करें।
*वृश्चिक:-* आज दिन की शुरुआत में स्वभाव आवेश में रहेगा। दिनचर्या में बदलाओ जरूरी है। अपने निकटतम लोगों से धोखा मिलने की पूरी संभावना है। सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।
उपाय:-दूर्वा भगवान श्रीगणेश को अर्पण करें।
*धनु:-* आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। आज घरों से बाहर निकलने पर सावधानी पूर्वक वाहनों का प्रयोग करे।भूमि,भवन खरीदी के योग सम्भव है।
उपाय:-खड़ी हल्दी का दान श्रीराम मंदिर में दान करे।

*मकर:-* आज आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी जीवन से जुड़ी परेशानियां भी समाप्त होंगी। पुराने दोस्त संपर्क में आ सकते है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।मांगलिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी।
उपाय:-केल का पौधा कुँआरी कन्या को दे।
*कुम्भ:-* आज निर्माण कार्य में प्रगति होगी। वाहन सुख व भूमि द्वारा लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी।अधिकारी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकते है।
उपाय:-आज आप तुलसी पत्ते का सेवन करे।
*मीन:-* आज आपका पाचन तंत्र कमजोर रहेगा।जिससे मौसमी बीमारियां घेर सकती है। आपको अनचाहे सम्बन्धों को मजबूरी में झेलना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।
उपाय:-पारस पीपल का पौधा दान करे।
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
