

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– भोपाल प्रस्थान के दौरान राजा भोज चौराहा आष्टा चौपाटी पर परमार समाज युवा संगठन अध्यक्ष मानसिंह परमार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल चौधरी राष्ट्रीय महासचिव श्री अर्पण बिसेन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत बिसेन श्री खीलेंद्र सिंह टेमरे सहित अन्य पदाधिकारीयों का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर परमार समाज युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष देवराज परमार नेमावर धर्मशाला एवं अधिवेशन राष्ट्रीय अधिवेशन के पूर्व अध्यक्ष राम नारायण जी चाचा जमुनिया दिलीप सिंह जी पूर्व सरपंच साहब भंवरा राष्ट्रीय सचिव ऐलम सिंह जागीरदार राजेश जी
सरपंच राष्ट्रीय सचिव हरसपुर कन्नौज से कुंजी सिंह परमार शैलेंद्र परमार शंकर लाल अध्यक्ष चेयरमैन राधे परमार जी राजेश परमार प्रवीण परमार इत्यादि ने लोग उपस्थित रहे वही परमार युवा संगठन के अध्यक्ष मानसिंह जी परमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को परमार युवा संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए जो भी कार्य रहेंगे उसमें अपनी अहम भूमिका निभाने का वचन दिया पदाधिकारी व युवा उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर पालिका परिषद आष्टा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष महोदय हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार गठित दल ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों एवं फल-फ्रूट विक्रेताओं के एक दर्जन से अधिक चालान बनाए गए तथा उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः गंदगी पाए जाने पर चालानी राशि दोगुनी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिन

दुकानों पर स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई एवं जहां पूर्व से कचरा पात्र (डस्टबिन) रखे हुए थे, उन दुकानदारों को दल द्वारा धन्यवाद एवं प्रशंसा प्रेषित की गई। इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया। गठित दल में प्रमुख रूप से पप्पू खरे, राजकुमार अकेला, विनय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सके।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– नगर की सांचौरा कॉलोनी में स्व. श्री रामचंद्र जी सोनी की पुण्य स्मृति में आयोजित पंच दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्री दिनेश जी सोनी उज्जैन वाले एवं समस्त रहवासी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में यज्ञाचार्य पं. जगदीश प्रसाद पाराशर एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक गुरुदेव पं. धर्मेन्द्र अग्निहोत्री के पावन सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया। पिछले पाँच दिनों से चल रहे प्रवचन, पूजन और

हवन अनुष्ठान से समूचा क्षेत्र शिवमय हो गया और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में धर्मलाभ लिया। इस पुनीत अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में पधारे संतों, विद्वानों एवं आयोजकों का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार मित्र मंडल द्वारा शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र परमार, पूर्व पार्षद घनश्याम जांगड़ा और एडवोकेट पल्लव प्रगति उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्मित मंदिर में दर्शन कर व्यासपीठ का पूजन किया और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें नगर के धर्मप्रेमी बंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की।


