

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– नगर के सांदीपनि सी.एम. राइज शासकीय उमावि आष्टा में 06 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरक उदबोधन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से दिखाया गया। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल्न किया गाया। कार्यक्रम की विशेषता रही कि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर कुर्सी से उठकर विद्यार्थियों के बीच फर्श पर बैठे और विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बच्चों को बताएं गए सफलता के मूल मंत्रों को सुना

दो हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा उपस्थित थे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के सीधा प्रसारण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छात्र-छात्राओं को परीक्षा से पूर्व तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी पूरा मन लगाकर पढ़ाई की तरफ ध्यान दें मोबाइल का उपयोग केवल अध्ययन की दृष्टि से ही करें। मोबाइल में अनावश्यक रूप से समय बर्बाद न करें।

पढ़ाई के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे और शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों से परामर्श करते रहे। विद्यार्थी सर्वप्रथम परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के बाद समय प्रबंधन का ध्यान रखे, जो प्रश्न के उत्तर आपको याद हो उसके उत्तर पहले उत्तपुस्तिका में लिखे, ताकि परीक्षा में निर्धारित समय का आप सदुपयोग कर सकें। जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई ने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वो शिक्षकों के मार्गदर्शन में विश्वास करें और शिक्षकों के अनुसार अध्ययन करगें तो निश्चित रूप से बिना किसी दबाव के अच्छे अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर लेगें। वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने का उद्देश्य यह है, कि विद्यार्थी तनावमुक्त होकर अपना अध्यययन करे तथा

परीक्षा काल में अपनी दिनचर्या को नियमित रखें और परीक्षा में एक लक्ष्य बनाकर पढ़ाई कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम गौरवांवित कर सकते है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि समय का सदुपयोग करते हुए पूरा मन पढ़ाई में लगाएं और अपना भविष्य सुरक्षित करें।सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने अतिथियों का स्वागत किया और अपने उदबोधन में परीक्षा पे चर्चा की अवधारणा बताई और कहा कि परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन और समय प्रबंधन की कला सिखाई जा रही है। यदि समय का सही उपयोग किया जाए तो यह लक्ष्य प्राप्ति में बहुत ही कारगर साबित होता है। स्वागत भाषण में प्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है, कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेंगा और आप ही इस सपने को पूरा कर सकते है।

विधायक ने सांदीपनि सी.एम. राइज़ विद्यालय के तीन विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय खेलों एमपी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरूस्कृत किया और कहा कि शिक्षा और खेल सरकार की प्राथमिकता में है। विद्यालय के देवेन्द्र मेवाड़ा ने ऊंची कूद में रजत पदक, विकास मालवीय ने तीन हजार मीटर दौड़ में रजत पदक तथा अनुष्ठा पटेल ने गोला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश वर्मा द्वारा किया गया एवं वरिष्ठ शिक्षक अंत्येश धारवां ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक सहित समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा ।
