न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत- प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा मैराथन / वॉकथॉन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय श्री संजीव कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में सीहोर जिले में दिनांक 09 नवम्बर 2026 को विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 14.11.2026 से 20.11.2026 तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर द्वारा मैराथन / वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा दिनांक 15 नवम्बर 2026 को उक्त सप्ताह के अंतर्गत प्रातः 10:00 बजे विधिक सेवा जागरूकता मैराथन /वॉकथॉन को जिला न्यायालय परिसर सीहोर से हरी झण्डी दिखाकर किया गया।श्री संजीव कुमार अग्रवाल प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय एवं श्री अनुराग सिंह कुशवाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं अन्य प्रतिभागियों के साथ वॉकथॉन में हिस्सा लिया गया तथा जनसामान्य तक न्याय तक पहुंच सबके लिए के संदेश को प्रभावी तौर पर प्रसारित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में श्री संजीव कुमार अग्रवाल प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय, श्री वैभव मंडलोई प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सीहोर, श्री हेमंत जोशी विशेष न्यायाधीश, श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर प्रथम जिला न्यायाधीश सीहोर, श्री एम.के. वर्मा द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्रीमती विनीता गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीहोर, श्रीमती स्वप्नश्री सिंह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीहोर एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे एवं अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, श्री सत्यसाई विश्वविश्वविद्यालय सीहोर, आर्यावर्त विश्वविश्वविद्यालय सीहोर, आवासीय खेल परिसर सीहोर से स्टॉफ व छात्रगण, पैरालीगल वालेन्टियर्स, न्यायालय एवं विधिक सेवा के कर्मचारीगण आदि द्वारा बहुसंख्या में उपस्थित होकर मैराथन / वॉकथॉन दौड में सहभागिता भी की गई।

उक्त न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह संपूर्ण प्रदेश में आयोजित किया जाकर इसका उद्देश्य विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना, विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी का प्रचार-प्रसार और समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के लिए न्याय तक और अधिक पहुंच सुनिश्चित करना है।उक्त मैराथन / वॉकथान जिला न्यायालय परिसर सीहोर से रवाना होकर कलेक्ट्रेट रोड पर आदिम जाति कल्याण विभाग तिराहे बस स्टेण्ड गाड़ी अड्डा आनंद डेरी चौराहा कोतवाली चौराहा- इंग्लिशपुरा होते हुये भोपाल नाका पी.जी. कॉलेज होते हुये जिला न्यायालय वापस लौटी।मैराथन /वॉकथॉन के साथ प्रचार रथ एवं स्लोगन के माध्यम से विधिक सहायता योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top