

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आज भारतीय किसान संघ आष्टा की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी के कृषक विश्राम गृह में आयोजित की गई जिसमें आष्टा तहसील के विभिन्न ग्रामों से आए किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता का पूजन कर बैठक की विधिवत शुरुआत की गई तत्पश्चाप किसानो की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर एक ज्ञापन बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार आष्टा को दिया गया किसानों की ज्वलंत एवं उपेक्षित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम एक सख़्त ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी आष्टा के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसान आंदोलन के लिए विवश होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश का किसान आज अत्यंत विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। फसल का उचित मूल्य न मिलना, बिजली की अनियमित आपूर्ति, खाद-बीज की किल्लत, राजस्व विभाग की भ्रष्ट एवं लचर कार्यप्रणाली तथा सरकारी कार्यालयों में किसानों के साथ असंवेदनशील व्यवहार ने किसान को मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ दिया है।
प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं—

इस वर्ष गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य एवं बोनस सहित कम से कम ₹2700 प्रति कुंतल की दर से की जाए।
गेहूं, चना एवं मसूर की खरीदी 1 मार्च से प्रारंभ की जाए तथा पर्याप्त खरीदी केंद्र बनाए जाएँ। ब्लैकलिस्टेड वेयरहाउस में खरीदी केंद्र न खोले जाएँ। राजस्व विभाग में पटवारी एवं बाबुओं को एक ही हल्के में दो वर्ष से अधिक न रखा जाए तथा शिकायत मिलने पर तत्काल स्थानांतरण किया जाए। बिजली विभाग में स्थानीय कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र से बाहर पदस्थ किया जाए।जिन क्षेत्रों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है, वहाँ के जिम्मेदार कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई (पेनल्टी) की जाए।

मंडियों में नीलामी, तुलाई एवं भुगतान व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाया जाए। आष्टा नवीन मंडी में तुलाई कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। खाद, बीज एवं दवाई दुकानों पर स्टॉक एवं रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए। सहकारी समितियों का वर्ष में एक बार सार्वजनिक ऑडिट कराया जाए।बैठक में भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष जितेंद्र आर्य तहसील मंत्री विनोद राठौड़ जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वरलाल आर्य ज्ञान सिंह मेवाडा तहसील उपाध्यक्ष शिवनारायण वर्मा तहसील कार्यकारिणी सदस्य धर्म सिंह मालीखेड़ी अखिलेश जैन अर्जुन वर्मा मांगीलाल मल ज्ञान सिंह मेवाडा राम सिंह कोठरी विजेंद्र सिंह ठाकुर मारू खेड़ी दिलीप पटेल बाबूलाल कोटरी

बाबूलाल आर्य खामखेड़ा पदम सिंह माली खेड़ी प्रेम सिंह मेवाड़ा धर्म सिंह मेवाडा उदय सिंह मेवाड़ा जीतमल नारायण वर्मा मांगीलाल परमार संतोष जैन लक्ष्मण सिंह दीपक बालोदिया मनोज डाबड़ी गोकुल राठौर धर्मेंद्र राठौर अमित पटेल अरविंद बालोदिया विनोद चौहान सूरज सिंह डाबड़ी दिनेश आर्य अंबाराम आर्य भगवत सिंह आदि किसान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसान अन्नदाता है, वह किसी पर एहसान नहीं मांग रहा, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहा है। यदि शासन ने अब भी आंखें मूंदे रखीं, तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। अंत में संगठन ने सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की जाए, अन्यथा आगामी समय में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
