

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर पालिका अध्यक्ष महोदय हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन एवं निगरानी में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।वार्ड के पार्षद रवि शर्मा एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर संध्या बजाज के नेतृत्व में नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में बिजली घर के पास बने गार्बेज पॉइंट को हटाया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लगाए गए तथा क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। नगर पालिका द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि भविष्य में उक्त स्थान पर कचरा फेंकने पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा

तथा क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा। गार्बेज पॉइंट हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। इस कार्य में समीपस्थ आंगनवाड़ी केंद्र का विशेष सहयोग रहा, जिससे स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को बल मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वच्छता टीम लीडर राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, सफाई जमादार रितेश सांगते, वार्डवासी कपिल जयसवाल, आंगनवाड़ी सहायिका प्रेमलता बाडोलिया सहित दर्जनों नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041– दिनांक 3 फरवरी 2026 की दोपहर को थाना कोतवाली पर पोस्ट ऑफिस के पास सीहोर निवासी 3 वर्षीय बालिका आराध्या के परिजनों द्वारा सूचना दी गई की आराध्य घर के बाहर खेलते समय गुम गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनंदना शर्मा एवं थाना प्रभारी रविंद्र यादव गुम बालिका की

तलाश में तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुए एवं आने जाने के रास्तों पर नाकाबंदी की गई। बालिका की सर्चिंग के लिए अलग-अलग टीम लगाकर रवाना की गई, सीसीटीवी फुटेज देखने हेतु टीम लगाई गई एवं साइबर टीम को एक्टिव किया गया। वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन एवं पुलिस टीमों की संयुक्त कार्यवाही से गुम बालिका को तत्काल ही खोज कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस की संवेदनशील त्वरित कार्यवाही एवं क्विक रिस्पांस पर बालिका के परिजनों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद प्रेषित किया गया।


