
*मेंष:-* आज का निर्णय आपको भविष्य का मार्गदर्शन करायेंगा।कार्यक्षेत्र में नवीन कार्य की रूपरेखा बनेगी जो सफल होगी।किसी विषय पर आपको समाज मे सम्मान प्राप्त हो सकता है।दांतो की समस्या से परेशानी हो सकती है।
उपाय:लाल अनाज श्रीहनुमान मंदिर में दान करे।
*वृष:-* आज का दिन आर्थिक लक्ष्य को पूर्ण करने का रहेगा।नवीन आय को सृजित करेंगे।वस्त्र,इंटीरियर, आदि कार्यो में लगे लोग उत्तम लाभ प्राप्त करेंगे।भाई से सहयोग,वाहन का सुख,ऋण में कमी आज आपको रहेगी।
उपाय:-चंदन श्रीविष्णु मंदिर में अर्पण करे।
*मिथुन:-* आज अपने किसी पारिवारिक व्यक्ति की समस्या को लेकर आप वियोग में रहेंगे।आलस्य आपके कार्य मे दिखाई देगा।सन्तान की सफलता कुछ मन प्रसन्न कर सकती है,पर निकटम व्यक्ति से विवाद,धोखा,छल आपको दुःखित करेगा।
उपाय:माता मंदिर में चांदी की धातु अर्पण करें।

*कर्क:-* आज आप अपने बौद्धिक विश्लेषण से सफलता की शुरुआत कर सकते है।जो एक नये रास्ते पर आपको अग्रसर करेगी और भविष्य में उसके अनुकूल परिणाम आपके सामने होंगे। सुसराल की मदद,धर्म मे आस्था,तथा व्यापार में तेजी रहेगी।
उपाय:-आज राधारानी को चुनरी अर्पण करे।
*सिंह:-* आज आध्यात्म मे समय व्यतीत हो सकता है।साज सज्जा,धातु क्रय,सौंदर्य अलंकार की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।मित्र पक्ष के सहयोग से कार्यक्षेत्र लाभ होगा।शेयर बाजार में उचित लाभ की सम्भवना है।
उपाय: श्रीकृष्ण जी को तुलसी अर्पण करना शुभ रहेगा।
*कन्या:-* आज आपके भोलेपन स्वभाव से प्रभावित होकर लोग सामाजिक दायित्व आपको देंगे जिससे आपके व्यक्तिव का नवीन परिचय समाज को होगा।कलात्मक,लेखन,शिक्षा आदि कार्यो में सफलता मिलेगी।भाई को स्वास्थ पीड़ा रह सकती है।
उपाय:-श्रीगणेश को मोदक अर्पण करें।

*तुला:-* आज अचानक पारिवारिक तनाव आ सकता जो स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। विषयहीन विषयो पर तू तू में में होगी जिससे आपका व्यक्तिव कमजोर होगा।पत्नी का मनोबल काम आयेगा।व्यापार नौकरीं में दिन स्तर से कम रहेगा।
उपाय:-गाय को गुड़ खिलाये शुभता मिलेगी।
*वृश्चिक:-* आज परिवार में आपका बोलवाला रहेगा।आपके सामने किसी का बोलने का साहस नही बनेगा।भवन निर्माण,भूमि क्रय, आदि के प्रबल योग है।पुत्री के विवाह की चिंता कुछ आपको चिंतित कर सकती है।
उपाय:-भगवान सूर्य देव को लाल चंदन अर्पण करें।
*धनु:-* आज किसी विषय पर आपका मार्गदर्शन श्रेष्ठतम रहेगा।जिससे व्यक्ति विशेष को लाभ होगा इसके अनुकूल परिणाम आपको भविष्य में सहयोग के रुप में रहेंगे।गृहसुख,आर्थिक वृद्धि,मशीनरी साधनों से लाभ प्राप्त होगा।नेत्रों का ध्यान रखे कष्ट हो सकता है।
उपाय: पीपल के समक्ष घी का दीपक लगाये।

*मकर:-* आज आपके निर्णय सटीक व समृद्धिपूर्ण होंगे।जो धन उधार लिया उसको आप लौटाने में सफल होंगे।संपत्ति, वाहन,आदि में बढ़ोतरी होगी।स्त्रियों के सहयोग से धन लाभ होगा।गले मे पीड़ा हो सकती है।भांजे को किसी कार्य मे सहयोग करना पड़ सकता है।
उपाय:-शनिदेव को काले उड़द अर्पण करें अनुकूल रहेगा।
*कुम्भ:-* आज लकड़ी से आपको पीड़ा बन सकती है।शत्रुपक्ष आपको नुकसान पहुंचाने में पूरी शक्ति का प्रयोग करेंगे पर गुरुदेव की कृपा से आपका अहित नही होगा।धातु हानि हो सकती है। मांसपेशियों की समस्या से दर्द रहेगा।
उपाय:- भैरव देव को मिष्ठान अर्पण करे।
*मीन:-* आज साधन साधना की केमेस्ट्री आपके कार्य मे दिखेगी।परिश्रम की साधना से अल्प साधनों का उत्कृष्ट संगम कर आप अर्थ वृद्धि प्राप्त करेंगे।साझेदारी में नये आयाम बनेंगे।विद्यार्थी,शिक्षक,लेखक,कवि सम्मान प्राप्त करेंगे।
उपाय:-श्रीविष्णु को तिल अर्पण करें।

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
