
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आष्टा नगर के बस स्टैंड सुभाष ग्राउंड पर राज्य स्तरीय लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट विधायक कप आयोजित होने जा रहा है इस वर्ष यह गैलेक्सी रेजिडेंसी के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें इंदौर भोपाल उज्जैन देवास विदिशा रतलाम सतवास सीहोर आष्टा सभी जगह की टीमें हिस्सा ले रही है प्रत्येक दिन 2 मैच खेले जाएंगे पहला मैच सुबह 10 बजे होगा दूसरा मैच दोपहर 1 बजे होगा इस आयोजन के मुख्य संरक्षक आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर रहेंगे।

अध्यक्ष शेख महफूज , संरक्षक डॉ.सलीम पार्षद , सहयोगी मिर्जा फारुख बेग, हरेंद्र ठाकुर, शेख अशफाक, उमेर लला , जाकिर पटेल हरेंद्र ठाकुर आयोजक राहुल वाल्मीकि के नेतृत्व में यह आयोजन आयोजित हो रहा है।
उद्घाटन मैच में इंदौर ने भोपाल को मात दी इंदौर ने पहले खेलते हुए 250 रन बनाए जिसमें इमरान ने 130 रन की पारी खेली ओर गौरव शर्मा ने 70 रन बनाए जवाब में भोपाल अच्छा खेलते हुवे 200 रन बनाए जिसमें तुषार वर्मा ने 90 रन बनाए दूसरे मैच में आष्टा ने इंदौर को हराया मैच देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और मैच का आनन्द लिया ।

*मेंष:-* आज आपके लिए दिन सामाजिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक साबित होगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। दांपत्यजीवन में प्रेम बढ़ेगा। भागीदारी में लाभ होगा।
उपाय:- शिव जी के मंदिर में तांबे का तार अर्पण करे
*वृष:-* आज अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें । शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता हो सकती है।
उपाय:- पॉकेट में दौड़ते हुए घोड़े का फोटो रखे
*मिथुन:-* आज आपमें कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। दुविधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।
उपाय:- मां दुर्गा पर बेलपत्र अर्पण करे

*कर्क:-* आज कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। प्लानिंग सक्सेस होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी बाधा दूर हो सकती है।धनागमन होगा।
उपाय:- भैरव मंदिर में सिंदूर अर्पण करे
*सिंह:-* आज व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर के मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम सपोर्ट मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रभावित होंगे।घर मे हर्षउल्लास का माहौल रहेगा।
उपाय:-घर के नैऋत्य कोण में काले उड़द की पोटली रखें
*कन्या:-* आज स्वास्थ्य परेशानी होगी। गृह परिवर्तन की चिंता रहेगी। परिजनों की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य असफलता से हतोउत्साहित होंगे। रोजगार में कुछ सुधारहोगा।
उपाय: कुंए की पाल पर तीन स्वास्तिक बनाएं

*तुला:-* आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आनंद लेंगे।नवीन वस्तु की खरीदी हो सकती है।
उपाय:-श्री कृष्ण को माखन मिश्री अर्पण करें
*वृश्चिक:-* आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा।
उपाय:-लोहे की धातु पॉकेट में रखें
*धनु:-* आज थोड़ा-बहुत धन लाभ होगा। प्रोफैशनल मुद्दे हल होंगे। छोटे-मोटे काम भी लाभांवित करेंगे। घर में अविवाहितों की शादी की बातचीत चलेगी। आभूषण खरीद हो सकती है।
उपाय: कांसे की धातु दान करें

*मकर:-* आज नकारात्मक विचारों से मानसिक व्यग्रता छाएगी। अत्यधिक भावुकता का अनुभव होगा। डिप्रैशन का शिकार हो सकते हैं।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।परिवार का साथ मिलेगा।
उपाय:-विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें
*कुम्भ:-* आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मनोरंजन के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे
उपाय:-सवा सौ ग्राम हरे मूंग नदी में प्रभावित करें
*मीन:-* आज आपके कामकाज में विस्तार होगा। पिता की तरफ से बढ़िया मार्गदर्शन मिलेगा। प्रोफेशनल कार्यों में उनका सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। यश, मान, कीर्ति में वृद्धि होगी।
उपाय:- धर्म कार्य में दान करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
