
आष्टा- नगर में गर्मी का पारा अब 42 डिग्री पर पहुंच गया हे, ऐसी गर्मी में बेजुबानो को दाना पानी का संकट आ जाता है गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है, लेकिन पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था आष्टा युवा संगठन द्वारा आष्टा थाना परिसर में टीआइ श्री गिरीश दुबे के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं आष्टा युवा संगठन के सदस्यों ने पेड़ो पर अपने हाथों से सकोरे लगा कर उन में

दाना पानी की व्यवस्था की इस अवसर पर टी आई श्री गिरीश दुबे ने संदेश दिया कि नागरिक गण अपनी छत और बाल कनियो में पक्षियों के लिए सकोरे भरकर रखे ताकि इन बेजुबानों को पानी के लिए भटकन ना पड़े। एवं इस भीषण गर्मी में उन छोटे जीव पंछियों के प्राणों की रक्षा की जा सके आष्टा युवा संगठन संस्था के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा हे,इस अवसर पर एस आई राजकुमार यादव ,एस आई सुभाष कटारे ,संस्था प्रमुख आनंद गोस्वामी महेंद्र राजपूत,पवन बाडीवा,मोंटू कोरी ,अकलेश पाटीदार उपस्थित थे

इस अवसर पर सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि,पत्रकार गण एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे
आष्टा। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान अपने लिए पानी की व्यवस्था कर लेता है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की कमी गंभीर समस्या बन जाती है। इसी संवेदनशील पहल के तहत आष्टा युवा सोशल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शनिवार शाम सेमनरी रोड स्थित साहू मैरिज गार्डन के पास नि:शुल्क सकोरे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना सिंगी, पार्षद रवि शर्मा, सकल हिन्दू समाज प्रमुख नरेंद्र कुशवाह एवं संयोजक मुकेश नामदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कुशल पाल लाला ने किया।
विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा—
“भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आष्टा युवा संगठन द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय है और समाज के लिए प्रेरणादायक है।”
कार्यक्रम के दौरान विधायक जी के द्वारा 11000रु आष्टा युवा संगठन को राशि देने की घोषणा की।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा—
“ऐसी पहलें समाज में जागरूकता लाती हैं। हर व्यक्ति को अपने घर और आसपास पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए।”
सकल समाज प्रमुख नरेंद्र कुशवाह ने कहा—
“यह केवल सेवा नहीं, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति हमारी संवेदना का प्रतीक है। सभी को इस मुहिम से जुड़कर इसे और व्यापक बनाना चाहिए।”
कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना सिंगी ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए। संस्था द्वारा वितरित किए गए सकोरे लोगों को इस उद्देश्य के साथ दिए गए कि वे इन्हें अपने घरों, छतों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सकोरे लेने वाले लोगों से सकोरा लगाकर सेल्फी फोटो संस्था को भेजने का आग्रह किया गया। संस्था द्वारा बेहतर फोटो को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई, जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

संस्था प्रमुख आनंद गोस्वामी ने अपने संदेश में कहा—
“भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बेजुबान पक्षियों को होती है। हम सभी अपने लिए तो पानी का इंतजाम कर लेते हैं, लेकिन इन परिंदों के लिए भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। आष्टा युवा संगठन हर वर्ष यह प्रयास करता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ें और अपने घरों के आसपास पानी की व्यवस्था करें। ‘जल है तो कल है’ केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। सभी नगरवासियों से अपील है कि वे इस नेक कार्य में आगे आएं और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाएं।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के प्रति सेवा भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा, जिसमें छोटी-सी पहल के माध्यम से जीवों के प्रति करुणा और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा,संदीप छाजेड ,राजीव जी गुप्ता ,मोहित सोनी ,विक्रम कुमावत, रोहित तोमर,महेश राठी संध्या बजाज, भगवती सोनी, ललिता वर्मा, गंगाबाई,सुगन मेवाड़ा, ज्योति मेवाड़ा,मंजू राठौर,रेशम बाई,राखी विश्वकर्मा, सुषमा कटारिया, सविता सेन,मनीष डोंगरे,मोंटू कोरी, मांगीलाल सिसोदिया, प्रेमनारायण जायसवाल, चेतन वर्मा, शिव जी मेवाड़ा, ,भविष्य राठौड़,जितेंद्र परमार,ऋषभ उदेनिया,मोहित जैन,दीपू मेडिकल ,तेजसिंह जायसवाल अखिलेश पाटीदार,पवन राका,रवि कुशवाहा, बाल मुकंद कुशवाहा,मुकेश मेवाड़ा बाबा,सहित समाजसेवी उपस्थित रहे। आभार संस्था सचिव रोहित तोमर ने किया