
आष्टा । अल्प प्रवास पर एक कार्यक्रम में भाग लेने आष्टा आये मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार का भाजपा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ ने नगर भाजपा के उपाध्यक्ष सुरेश शिवनारायण परमार के कन्नौद रोड स्तिथ निवास पर उच्च शिक्षा मंत्री इंद्रसिंह परमार का शिवनारायण,सुरेश परमार द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुशील संचेती,उमेश शर्मा, सुरेश परमार,एडवोहकेट सीताराम परमार, राज श्री बोर्डिंग संचालक भीमसिंह परमार,समाज अध्यक्ष मानसिंह परमार, जुगल किशोर मालवीय, राकेश परमार, विजेंद्र परमार, राधेश्याम अलेरिया, एलमसिंह परमार, राकेश परमार,जीतमल बागवान सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का भव्य स्वागत किया ।

मेंष:- आज नवीन वस्त्र आभूषण प्राप्त होंगे।संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। मित्रो से मिलकर अपना कार्य करे।
उपाय:-अखंड श्रीफल देवी मंदिर में अर्पण करें
*वृष:-आज उत्साह पूर्ण दिन रहेगा। धर्म कर्म श्रेष्ठ रहेगा, ज्ञान विज्ञान में उन्नति होगी, पारिवारिक उत्तरदायित्व, पूरे होंगे, भागीदारों से संतुलन बनाए रखें, संतान सुख में वृद्धि से प्रसन्न होगा।
उपाय:-पॉकेट में पीली सरसों रखें

मिथुन:- आज मान प्रतिष्ठा मिलेगी, भूमि भवन में सफलता, भौतिक उपकरण खरीदने की संभावना, परिवार के लोगों को स्वास्थ्य में सुधार होगा, कामकाज में जल्दबाजी रहेगी।
उपाय:-घर में सत्यनारायण का पूजन करें
कर्क:- आज जीवन के प्रति भय रहेगा। स्वभाव में उग्रता, वाणी में क्रोध के कारण मित्रों व संबंधियों से मतभेद, मंगल कार्य पर खर्च हो सकता है।परेशानियों से बचें।
उपाय:-हनुमान चालीसा का पाठ करें

सिंह:- आज व्यापार में सफलता, सामाजिक धार्मिक क्रिया कलाप बढ़ेंगे, मन की इच्छा शक्ति में वृद्धि, कार्य योजना पूर्ण होगी। विवाद में न पड़े, भागीदारों से सकारात्मक रहे।
उपाय:-कुलदेवी को सिंदूर अर्पण करें
*कन्या:- आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।मांगलिक कार्य मे सहभागिता होगी।खानपान का आनंद मिलेगा।
उपाय:-अंजीर का प्रसाद शिव मंदिर में वितरित करे

*तुला:- आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम आ सकते हैं।पुराने कमजोर सम्बन्धो में सुधार होगा।
उपाय:-गुरुदेव को वस्त्र दें
वृश्चिक:- आज का दिन आपके लिये कठिन होगा, कुछ कठिनाइयां आपको विचलित कर सकती हैं। आपका आत्मविश्वास कम होता दिखाई देगा,लक्ष्य भटक सकते है।नया कार्य न करें।
उपाय:-कल के ब्राह्मण को भोजन कराये

धनु:- आज आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।आर्थिक स्थिति सुदृढ़।सभी इच्छाओं को आप पाने के लिये अग्रसर होंगे और अधिकतम सफल रहेंगे।
उपाय:-बेलपत्र माता पार्वती को अर्पण करें
मकर:- आज आपको अपनी कोशिशों से प्रसन्नता मिलेगी। कोई खास काम निपटाने पर आपको शांति मिलेगी। कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। साथ के कुछ लोगों से सहयोग और प्रोत्साहन लाभकारी होगा।
उपाय:-मिष्ठान जरूरतमंद आप वितरित करें

कुम्भ:- आज अपना व्यवहार जितना लचीला रखेंगे, उतने ही सफल रहेंगे। शांति से निजी जीवन के बारे में विचार करें। परिवार को लेकर ज्यादा ही तनाव ले सकते है इससे बचे। परिवार के साथ पुरानी अनबन भी खत्म हो सकते है।
उपाय:-कुष्ठ रोगी की सेवा करें
*मीन:- आज स्वभाव में उग्रता, वाणी में क्रोध के कारण मित्रों व संबंधियों से मतभेद हो सकते है। मंगल कार्य पर खर्च, परेशानियों से बचें। दुसरो के पारिवारिक मेटर में दखल न दे कष्ट बन सकता है।
उपाय:-केसर मिश्रित दूध ब्राह्मण को दे
पं. डॉ दीपेश पाठक
ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं शिक्षाविद मोटिवेटर
एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,
एमपीसेट,पीजीडीसीए, टीसीएस एकाउंटिंग,
श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला सीहोर म.प्र
9827598979,9406533539**
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।