बुरहान अली सैफी सपरिवार हज यात्रा पर रवाना-मित्रों ने किया सम्मान, भाव भीने वातावरण में पारिवारिक मित्रों ने किया विदा

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- धर्म का सीधा संबंध कर्त्व्य की पूर्ति और आत्मा की पवित्रता से है। हज करने से जीवन मे सद्गुणों का विकास होता है। हज यात्रा इस्लाम धर्म के पांच स्तंभों में से एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हज यात्रा का उद्देश्य ईश्वर को प्रसन्न करना और आत्मसुधार करना हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का पालन करने का अवसर प्रदान करती है, बल्कि सामुदायिकता, सहयोग और भाईचारे का भी प्रतीक होती है. अपनी क्षमतानुसार हज करना मुस्लिम सम्प्रदाय के अनुयायियों की दिली इच्छा होती है।

हमे बहुत खुशी है कि आष्टा अंचल के सैकड़ो मुस्लिम बंधुओं के साथ ही स्थानीय दाउदी बोहरा समाज के सचिव बुरहान अली सैफी तथा उनकी धर्मपत्नि जैहरा सैफी परिवार के साथ हज की पवित्र यात्रा करने जा रहे हैं। सद्भाव और परस्पर सम्मान की भावना व्यक्त करते हुए यह विचार श्वेताम्बर जैन समाज के महामंत्री अभिषेक सुराणा, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह परमार, मोहित कासलीवाल, राहुल सुराणा, मृगांक गुप्ता, डॉ. दीपा पारख, महिमा सुराणा, शुभी गुप्ता, उमा परमार एडवोकेट आदि ने व्यक्त किये।

इस शुभ अवसर पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा एक गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में मित्रों ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर एवं मंगलकामनाएं देकर विदा किया। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी यात्रा सकुशल, सफल और पुण्यदायी हो। समारोह के पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें समूचा वातावरण भावुकता एवं आध्यात्मिकता से ओतप्रोत रहा। समाज के लोगों ने हज यात्रा को जीवन का आध्यात्मिक शिखर बताते हुए इसे प्रेरणादायी कदम बताया।

*मेंष:-* आज आपके लिए  दिन सामाजिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक साबित होगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। दांपत्यजीवन में प्रेम बढ़ेगा। भागीदारी में लाभ होगा।
उपाय:- काले उड़द शनिदेव को अर्पण करे
*वृष:-* आज आपमें कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। दुविधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।
उपाय:- मीठी रोटी गाय को खिलाएं

*मिथुन:-* आज अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें । शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता हो सकती है।
उपाय:- पीपल वृक्ष की पूजा करे
*कर्क:-* आज  कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। प्लानिंग सक्सेस होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी बाधा दूर हो सकती है।धनागमन होगा।
उपाय:- बांस से बना पंखा दान करे

*सिंह:-* आज व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर के मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम सपोर्ट मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रभावित होंगे।घर मे हर्षउल्लास का माहौल  रहेगा।
उपाय:- तांबे का पात्र मंदिर में दे
*कन्या:-* आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आनंद लेंगे।नवीन वस्तु की खरीदी हो सकती है।
उपाय:- जरूरतमंद महिला को साड़ी दे

*तुला:-* आज स्वास्थ्य परेशानी होगी। गृह परिवर्तन की चिंता रहेगी। परिजनों की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य असफलता से हतोउत्साहित होंगे। रोजगार में कुछ सुधारहोगा।
उपाय:- श्रीनारायण कवच का पाठ करे
*वृश्चिक-* आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा।
उपाय:- किसमिस मंदिर में अर्पण करे

*धनु:-* आज थोड़ा-बहुत धन लाभ होगा। प्रोफैशनल मुद्दे हल होंगे। छोटे-मोटे काम भी लाभांवित करेंगे। घर में अविवाहितों की शादी की बातचीत चलेगी। आभूषण खरीद हो सकती है।
उपाय:- चांदी धातु अपने पॉकेट में रखें
*मकर:-* आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मनोरंजन के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे
उपाय:- राई पॉकेट में रखें

*कुम्भ:-* आज नकारात्मक विचारों से मानसिक व्यग्रता छाएगी। अत्यधिक भावुकता का अनुभव होगा। डिप्रैशन का शिकार हो सकते हैं।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।परिवार का साथ मिलेगा।
उपाय:- शिव जी की पूजा करे
*मीन:-* आज आपके कामकाज में विस्तार होगा। पिता की तरफ से बढ़िया मार्गदर्शन मिलेगा। प्रोफेशनल कार्यों में उनका सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। यश, मान, कीर्ति में वृद्धि होगी।
उपाय:- भगवान श्रीविष्णु को चंदन अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539* नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!