श्री विश्वकर्मा लोहार समाज सेवा समिति आष्टा ने अत्यंत हर्ष उल्लास और धूमधाम से मनाया भगवान श्री विश्वकर्मा जी का प्रकट उत्सव

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- श्री विश्वकर्मा लोहार समाज सेवा समिति आष्टा ने आष्टा उमराव मैरिज गार्डन में बड़े हर्ष उल्लास और धूमधाम से मनाया समाज अध्यक्ष दिनेश पांचाल एवं लखन विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा जी का प्रकट उत्सव, आयोजन का प्रारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन यज्ञ हवन से शुरू हुआ तत्पश्चात भगवान श्री विश्वकर्मा की की महाआरती हुई, उसके बाद छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम धार्मिक गानों पर नृत्य किया, एवं सामाजिक बंधुओं का सम्मान एवं समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान मंच से किया, आयोजन में आए मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान एवं उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया,

अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती म, सकल समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता जी, मनीष डोंगरे, आनंद गोस्वामी, प्रेम जैसवाल, गुलाब बाई ठाकुर, जगदीश खत्री, सुधीर महलावार, गोपाल पांचाल, निर्मल दास बैरागी, सकल समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, ठाकुर साहब ने सम्मिलित हुवे सभी ने समाज को भगवान श्री विश्वकर्मा के प्रकट उत्सव पर बधाई शुभकामनाएं दी, तत्पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, सामाजिक चर्चाओं आगामी कार्य योजनाओं के बाद समापन हुआ, आभार व्यक्त राजबहादुर विश्वकर्मा द्वारा किया गया!

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारत में बड़ी तेजी से उभरते विश्वकर्मा समाज के संगठन सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा जी ने आष्टा के वरिष्ठ समाजसेवी राजबहादुर विश्वकर्मा आष्टा को संगठन का मुख्य संरक्षक सलाहकार नियुक्त किया, उन्होंने कहा कि सारथी संगठन समाज के एकीकरण एवं सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है जिसे पूर्ण करने में सदैव तत्पर रहेंगे। उनकी नियुक्ति से प्रदेश के समाजजनों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है, प्रदेश के अनेकों समाजजनों ने उन्हें सोशल मिडिया एवं विभिन्न माध्यम से बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

जिनमें रामकिशोर विश्वकर्मा, विनय जांगिड़ शर्मा उमा विश्वकर्मा, एकता विश्वकर्मा राजेश विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्म, राजेश विश्वकर्मा, अरविंद मेवाड़ा, पुष्पा विश्वकर्मा, भंवरलाल विश्वकर्मा, श्याम विश्वकर्मा, ऋतु विश्वकर्मा, उधम सिंह विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, सुषमा विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, मूलचंद विश्वकर्मा, रामकांती विश्वकर्मा, सी एल विश्वकर्मा, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, प्रीतम विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, प्रेमसिंह विश्वकर्मा, राज विश्वकर्मा, पुष्पा विश्वकर्मा, मिथलेश विश्वकर्मा, प्रियंका विश्वकर्मा, जानकी विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा आदि हैं।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के मुख्यातिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि विद्यालय के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, राज्य, संभाग और जिला स्तर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर उच्च स्थान प्राप्त किए है। पंकज मालवीय ने

राष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्ट बॉल, महेन्द्र वर्मा ने राज्य स्तरीय फ्रीस्टाइल और ग्रीकोरोमन कुश्ती एवं माही कंडारे ने राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किए। हाल ही में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में भी सांसद महेन्द्र सोलंकी और विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। विधायक ने विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन शिक्षा और खेलों पर बहुत ध्यान दे रहा है। हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है, कि मध्यप्रदेश का

सबसे बड़ा सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा में है, जो कि न केवल संख्यात्मक दृष्टि से बल्कि गुणात्मक दृष्टि से भी विकास कर रहा है। विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी राज्य और जिला स्तर की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करके शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ रहे है। इस विद्यालय के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सफलता प्राप्त की है। विद्यालय में प्रतिभाओं की कमी नही है। किन्तु पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी ठीक से नही खेल पा रहे है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कबड्डी के खिलाड़ियों के लिए मेट उपलब्ध करवाई जाएंगी और

आज मैं क्रिकेट, वॉलीबाल और फुटबाल की किट विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए दे रहा हूं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में खेलों का बहुत महत्व है और शीघ्र ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जोगिंग व रनिंग ट्रैक बनवाएं जाएंगें। वरिष्ठ पत्रकार और भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर खिलाड़ियों पर बहुत ध्यान दे रहे है और इसी का परिणाम है, कि न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्र से भी प्रतिभाएं निकलकर आ रही है एवं आष्टा क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया ने कहा कि हाल ही में आयोजित सांसद खेल महोत्सव से पूरे क्षेत्र में खेल का माहौल बना है। खिलाड़ी परिश्रम करके खेलों के क्षेत्र में भी कॅरियर बना सकते है। विधायक द्वारा खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्राचार्य सितवत खान, विकासखण्ड क्रीड़ा प्रभारी डी.एस. मांडवा और खेल शिक्षिका सुनंदा वर्मा को भी सम्मानित किया गया। विधायक ने कबड्डी टीम की हर्षिता आर्य, आरती मेवाड़ा, अनुष्का, रोशनी मेवाड़ा, कंचन, जिया मालवीय, इशिका, निहारिका, आराधना, शिवानी ठाकुर एवं रस्साकशी टीम की पलक, प्रीति, संजना प्रजापति, राधा मेवाड़ा, अंजली,

लक्ष्मी मेवाड़ा, मुस्कान मेवाड़ा और खेलो एम.पी. यूथ ग्रेम्स के विजेता देवेन्द्र मेवाड़ा को हाईजंप एवं विकास मालवीय को तीन हजार मीटर दौड़ में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। विधायक द्वारा खेलों के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि पर कुल पैंसठ खिलाड़ी सम्मानित हुए। वरिष्ठ शिक्षक अंत्येश धारवां द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया और कार्यक्रम का संचालन सतीश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में डी.एस. मांडवा, भूपेन्द्र सिंह, डॉ. तेजपाल सिंह, सुनंदा वर्मा, पदमा परमार, वीरेन्द्र सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, विजय अडगले, धीरज शर्मा, वंदना सोलंकी, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top