सकल हिंदू समाज ने गरीब एवं मजदूर परिवारों के बीच पहुंचकर मनाई दीपावली, बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

आष्टा। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का भी पर्व है। इसी भावना को साकार करते हुए आष्टा नगर में सकल हिंदू समाज ने मजदूर एवं गरीब परिवारों की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में पहुंचकर उनके साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद के नेतृत्व में सकल हिंदू समाज ने प्रत्येक परिवार के लिए विशेष दीपावली उपहार किट तैयार की।

इस किट में मिठाई, नमकीन, बिस्किट, फुलझड़ी, पटाखे, दीपक, तेल एवं बाती सहित दीपावली पर उपयोग होने वाली सामग्री रखी गई थी। समाज के पदाधिकारियों ने बस्ती के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर प्रेम एवं आत्मीयता के साथ सामग्री वितरित की।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई गई तथा टॉफी और बिस्किट देकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। वहीं परिवारों के सदस्यों को सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव ने अक्षत-कुंकुम लगाकर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

समाजजनों ने सभी परिवारों को दीपावली का पर्व उत्साह, उमंग और खुशियों के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का महापर्व है। दीपावली की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हमारे आसपास रहने वाला कोई भी परिवार खुशियों से वंचित न रहे। समाज में ऐसे अनेक परिवार हैं जो दिन-रात मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हमारा दायित्व है कि हम उनके बीच पहुंचें, उनके सुख-दुख में सहभागी बनें और उनके बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि सकल हिंदू समाज का उद्देश्य केवल धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और जरूरतमंदों की सेवा करना भी हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि दीपावली की रोशनी हर घर तक पहुंचे और हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आए। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि त्योहारों की खुशियां जरूरतमंदों के साथ साझा करें और समाज में सेवा, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को मजबूत बनाएं।इस सेवा एवं आत्मीयता से भरे आयोजन में

सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, प्रवक्ता मोंटू करी, विशेष सहयोगी महेश राठी, मुकेश आर्य, दिलीप मालवीय, परमार समाज पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र परमार एवं मनोहर बैरागी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।गरीब परिवारों के बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनके बीच बांटी गई दीपावली की खुशियों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। सकल हिंदू समाज की इस पहल की सराहना करते हुए सभी ने समाज में सेवा, समरसता और मानवता का संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top