भैरुंदा पुलिस ने झपटमारी कर चैन, पर्स छीनने वाले एक बाल अपचारी सहित चार आरोपी को किया गिरफ्तार

Oplus_16908288

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- आरोपी से एक चाँदी की चैन, पर्स और नगदी रुपये व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकल की जप्त, 03 आरोपीगण के विरुद्ध पूर्व से चोरी, मारपीट के मामले पंजीबद्ध होने से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 16/01/26 को फरियादी नीलेश राठौर निवासी ग्राम धोलपुर थाना गोपालपुर जिला सीहोर ने अज्ञात तीन आरोपियों के विरूद्ध चादी की चैन एवम पर्स सहित 12000/ रुपये की झपटमारी करने बाले अज्ञात आरोपी की रिपोर्ट की गई थी जिसकी रिपोर्ट पर थाना भैरुन्दा में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 304(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।

पुलिस कार्यवाही – घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे जिसके पालन मेें अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत, एसडीओपी भैरुन्दा सीहोर श्री रोशन कुमार जैन के नेतृत्व में थाना प्रभारी भैरुन्दा घनश्याम दांगी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई l टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किए गए जिसमें पुलिस टीम को संदिग्ध दिखे जिन्हे अरमान अनमोल एवम अरसद के रूप में पहचाना गया और मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता प्राप्त कर दबिश देकर

आरोपी 1.अरमान खान 2.आहद खान 3.मोहम्मद अरसद खान उर्फ मुविन और एक बाल अपचारी को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया l मामले मे आरोपी आहद व्दारा झटपमारी मेें छीनी गई चैन खरीदने पर प्रकरण मेें धारा 317(2) बीएनएस का ईजाफा किया गया। ज़प्तशुदा माल -प्रकरण में चांदी की एक चैन, एक पर्स, नगद 1000 रुपये और घटना मे उपयोग की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कुल कीमती करीबन 90,000/- का मशरुका ज़प्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम- 1.अरमान खान पिता प्यारे खान उम्र 20 साल निवासी चाँदागृहण थाना भैरुंदा जिला सीहोर (म.प्र.) 2.आहद खान पिता आजाद खान उम्र 26 साल निवासी वार्ड न. 05 मुस्लिम मोहल्ला भैरुंदा जिला सीहोर (म.प्र.) 3.मोहम्मद अरसद खान उर्फ मुविन पिता हनीफ खान उम्र 28 साल निवासीवार्ड न. 12 सर्वहारा कालोनी भैरुंदा जिला सीहोर(म.प्र.) 4.एक बाल अपचारी। सराहनीय योगदान- उनि कौशलेन्द्र सिंह, आर 547 आनन्द गुर्जर, आर 536 प्रकाश नर्रे, आर.724 प्रवीण सोलंकी, आर 340 विश्वास और साइबर सेल सीहोर की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top