

आष्टा। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में आज नवीन प्राचार्य कक्ष का लोकार्पण विधायक गोपालसिंह इंजिनियर ने नवीन कक्ष का फीता काटकर शुभारम्भ किया । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कक्ष शुभारंभ अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है । जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर के साथ वातावरण मिल सके।

विधायक इंजीनियर ने महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेन्द्र सिंह सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में विधायक का स्वागत करते हुए उनके द्वारा महाविद्यालय विकास में सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह कक्ष प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में

सहायक सिद्ध होगा। इसके पश्चात विधायक द्वारा जनभागीदारी समिति की बैठक में,बैठक के एजेंडे पर चर्चा कर निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण किया । महाविद्यालय भ्रमण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वाहन पार्किंग हेतु टीन शेड निर्माण, नवीन बोरवेल एवं जलगंगा संवर्धन योजना अंतर्गत 01 तालाब निर्माण कार्य कराने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


