

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सुशासन व स्वराज की प्रतिबद्धता एवं विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयसीमा में पहुंचाने के उद्देश्य से संकल्प से समाधान अभियान का शुभारंभ हुआ है। इसी के चलते स्थानीय नगरपालिका के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति तथा समस्त पार्षदगण व अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति में बैठक आहूत की

बैठक में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने सभी शाखा प्रमुखों को निर्देशित देते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शासन स्तर पर जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसके अनुरूप पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करके नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाए। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान 12 जनवरी से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2026 तक संपूर्ण प्रदेश सहित नगर में भी चलाया जाएगा।

वार्डवार कैंप के माध्यम से अभियान के तहत शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को समयसीमा में दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शासन द्वारा दो चरण बनाए है। प्रथम चरण 12 से 15 फरवरी तक चलेगा तथा द्वितीय चरण 16 फरवरी से प्रारंभ होकर 16 मार्च 2026 तक चलाया जाना है। बैठक में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति, रवि शर्मा, तेजसिंह राठौर, तारा कटारिया, जाहिद गुड्डू, अतीक कुरैशी, मेहमूद अंसारी, शेख रईस, डॉ. सलीम खान, सुभाष सिसौदिया, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, राजस्व प्रभारी मनीष श्रीवास्तव सहित नपा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।


