श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए श्री विश्वकर्मा युवा संगठन ने महा सभा आयोजित कर की तैयारियां शुरू

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- श्री विश्वकर्मा जन्म महोत्सव को आष्टा में दिनांक 31 जनवरी को धूम-धाम से चल समारोह एवं सामुहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओ को लेकर विश्वकर्मा युवा संगठन समिति द्वारा एक विशाल महासभा का आयोजन श्री विश्वकर्मा राधाकृष्णा मंदिर आष्टा में किया गया जिसमें विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर आष्टा नगर में चल समारोह एवं सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियो के लिए युवा संगठन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा

सभी सदस्यो को कार्यक्रम की रुपरेखा से अवगत कराया एवं कार्यभार सौपा। श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर विशाल चल समारोह के लिए सभी सदस्यों ने तन, मन धन से सहयोग करने का निर्णय लिया। महासभा में पधारे अनोखीलाल विश्वकर्मा भोपाल की ओर से श्री विश्वकर्मा राधाकृष्ण मंदिर आष्टा में विराजित राधारानी की प्रतिमा के लिए चांदी के कंगन भी अर्पित किए गए। महासभा में युवा संगठन के सदस्य आष्टा, जावर, इछावर तहसील से बढ़ी संख्या में एकत्रित हुए ओर महासभा को सफल बनाया।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना रेहटी क्षेत्रांतर्गत रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका जप्त किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादी श्री विनीत तिवारी पिता महेश तिवारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम रूद्रधाम आश्रम मंदिर, रमगढ़ा, थाना रेहटी, जिला सीहोर द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि

दिनांक 09/12/2025 की रात्रि में शनि मंदिर के शटर का ताला तोड़कर भीतर रखी सिंदूरी रंग की दान पेटी चोरी कर ली गई थी, जिसमें लगभग ₹5,000/- नकद थे। उक्त रिपोर्ट पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 674/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही युसूफ पिता मुंशी खाँ, उम्र 43 वर्ष,

निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियो 1. असलम पिता यासिन खाँ, उम्र 30 वर्ष 2. नर्मदा प्रसाद मालवीय पिता रमेश मालवीय, उम्र 40 वर्ष (दोनों निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास) के साथ मिलकर रूद्रधाम आश्रम, रमगढ़ा में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दान पेटी, ₹1,920/- नकद तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक MP-41-CA-7965, को विधिवत जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी 1. युसूफ पिता मुंशी खाँ, उम्र 43 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास 2. असलम पिता यासिन खाँ, उम्र 30 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास 3. नर्मदा प्रसाद मालवीय पिता रमेश मालवीय, उम्र 40 वर्ष, निवासी पानीगांव, थाना कांताफोड़, जिला देवास। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक श्री राजेश कहारे, टीम प्रभारी सउनि श्री सुमेर सिंह उइके, प्रआर महेन्द्र सिंह, आरक्षक जितेन्द्र गौर, योगेश कटारे, पुष्पेन्द्र जाट एवं विकास नागर की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top